Trending

हार के बाद अंशु मलिक को रेपचेज से उम्मीद

पेरिस ओलंपिक की 57 किग्रा फ्रीस्टाइल स्पर्धा के प्रीक्वार्टर फाइनल में भारतीय महिला पहलवान अंशु मलिक दो बार की ओलंपिक पदक विजेता और पांचवीं वरीय हेलेन लुसी मैरोयूलिस से 2-7 से हारी।

साभार : गूगल

उन्हें रेपेचेज में खेलने के लिए मैरोयूलिस के फाइनल तक पहुंचने की उम्मीद करनी होगी। पहले राउंड में अमेरिका की मैरोयूलिस ने शुरू से दबदबा बनाते हुए बढ़त मिली। अंशु काफी डिफेंसिव  लग रही थी।

दूसरे राउंड में मैरोयूलिस ने प्रदर्शन जारी रखते हुए पांच अंक जुटाये, वापसी की कोशिश में जुटीं अंशु दो अंक ही हासिल कर सकीं।