Trending
अगले घरेलू सत्र में त्रिपुरा से खेलेंगे भारतीय बल्लेबाज मनदीप सिंह
भारतीय बल्लेबाज मनदीप सिंह ने घोषणा की कि पंजाब से 14 साल तक खेलने के बाद वह अगले घरेलू सत्र में त्रिपुरा से खेलेंगे। उन्होंने भारत से 2016 में जिंबॉब्वे के खिलाफ तीन टी20 मैच खेले थे।

उन्होंने फैसले की घोषणा करते हुए लिखा,‘‘पंजाब के साथ जूनियर स्तर से लेकर सीनियर स्तर तक मेरी यात्रा शानदार रही। मैं भाग्यशाली था कि मेरे कप्तान रहते हुए टीम ने 2023-24 के सत्र में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी जीती।

उन्होंने कहा,‘‘ काफी सोच विचार करने के बाद मुझे लगा कि अब अपने करियर का नया अध्याय शुरू करने का समय आ गया है और इसलिए मैंने अगले घरेलू सत्र में त्रिपुरा से खेलने का फैसला किया है।