Trending
पहलवान रितिका हुड्डा कांस्य पदक की हो सकती हैं दावेदार
पहलवान रितिका हुड्डा को पेरिस ओलंपिक में महिला कुश्ती के 76 किग्रा वर्ग के क्वार्टर फाइनल में किर्गिस्तान की एपेरी मेडेट काइजी के खिलाफ बराबरी के बाद आखिरी अंक गंवाने की वजह से हारी।

काइजी फाइनल में पहुंचती है तो रितिका के पास रेपचेज से कांस्य पदक मैच खेलने का मौका होगा। काइजी और रितिका का स्कोर 1-1 से बराबर रहा, आखिरी अर्जित अंक की वजह से काइजी को विजेता घोषित किया गया।
रितिका ने हंगरी की बर्नडेट को प्री-क्वार्टर फाइनल में 12-2 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनायी थी। उन्होंने पहले से ही रक्षात्मक खेल (पीरियड) में 4-0 से बढ़त बनाई थी, उन्होंने दूसरे पीरियड में शानदार प्रदर्शन कर आठवीं वरीयता प्राप्त पहलवान को ज्यादा मौके नहीं दिए।
रितिका ने रक्षात्मक खेल के साथ शुरुआत की और हंगरी की पहलवान के आक्रमण को शानदार तरीके से रोकने में सफल रही।