Trending

डूरंड कप  : बीएसएफ पर जीत से बोडोलैंड एफसी की नॉकआउट की उम्मीद कायम

बोडोलैंड एफसी ने 133वें डूरंड कप फुटबॉल टूर्नामेंट में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) को 4-3 से हराकर नॉकआउट चरण में जगह बनाने की अपनी उम्मीद जीवंत रखी।

@thedurandcup

जे ब्रह्मा (54वें और 71वें मिनट) ने बोडोलैंड एफसी के लिए दो गोल किए, मितिंगा द्विमारी (दूसरे मिनट) और सिबरा नारजरी (62 वें मिनट) ने एक-एक गोल दागा। बीएसएफ से किशोरी (50वें और 69वें मिनट) ने दो, आसिफ (89वें मिनट) ने एक गोल किया।

बोडोलैंड ने ग्रुप ई में अपने अभियान का अंत छह अंक के साथ किया, अपने तीनों मैच गंवाने वाली बीएसएफ एक भी अंक नहीं जुटा सकी।