Trending

टोक्यो पैरालंपिक के स्वर्ण विजेता पैरा शटलर प्रमोद भगत 18 माह के लिए निलंबित

बैडमिंटन खिलाड़ी प्रमोद भगत को ‘व्हेयरअबाउट क्लॉज’ का पालन नहीं करने की वजह से 18 महीने के लिए निलंबित कर दिया गया है। विश्व बैडमिंटन महासंघ (बीडब्ल्यूएफ) ने यह जानकारी दी।

साभार : गूगल

निलंबन के चलते भगत पेरिस पैरालंपिक में शामिल नहीं हो पाएंगे। भगत ने टोक्यो पैरालिंपिक में पुरुष एकल एसएल3 वर्ग के फाइनल में ग्रेट ब्रिटेन के डेनियल बेथेल को हराकर स्वर्ण पदक जीता था।