Trending

मोर्ने मोर्कल होंगे भारतीय टीम के नए गेंदबाजी कोच

39 साल के पूर्व दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाज मोर्ने मोर्कल भारतीय टीम के गेंदबाजी कोच बनाए गए हैं। वे 1 सितंबर को टीम के साथ जुड़ेंगे। बीसीसीआई सचिव जय शाह ने यह जानकारी दी।

साभार : गूगल

मोर्कल पाक टीम के गेंदबाजी कोच रह चुके हैं। हेड कोच गौतम गंभीर ने मोर्कल को गेंदबाजी कोच बनाने की मांग की थी। दोनों लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए साथ में काम कर चुके हैं।

मोर्कल पूर्व भारतीय कोच पारस म्हाम्ब्रे की जगह लेंगे। म्हाम्ब्रे का कार्यकाल पहले ही समाप्त हो चुका था, मोर्कल निजी कारणों से श्रीलंका दौरे पर भारत से नहीं जुड़ पाए। बीसीसीआई ने साईराज बहुतुले को बतौर गेंदबाजी कोच भेजा था।

मोर्ने मोर्कल बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज से भारत के साथ जुड़ेंगे। 19 सितंबर से शुरू हो रही यह सीरीज मोर्कल का पहला असाइनमेंट होगा। इसमें 2 टेस्ट और 3 टी-20 होंगे। पहला टेस्ट चेन्नई में होगा।

मोर्ने मोर्कल ने 2006 से 2018 के बीच इंटरनेशनल क्रिकेट खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 86 टेस्ट, 117 वनडे और 44 टी20 इंटरनेशनल खेले हैं।

उन्होंने वर्ल्ड कप 2023 में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद पाक टीम के गेंदबाजी कोच के पद से इस्तीफा दे दिया था। मोर्कल पिछले साल जून में छह महीने के कॉन्ट्रैक्ट पर पाकिस्तानी टीम से जुड़े थे। कॉन्ट्रैक्ट पूरा होने से पहले ही इस्तीफा दे दिया था।