Trending
चार साल के लिए चेन्नईयिन एफसी से जुड़े भारतीय लेफ्ट-बैक विग्नेश
चेन्नईयिन एफसी ने इंडियन सुपर लीग फुटबॉल टूर्नामेंट के आगामी सत्र से पहले 26 वर्षीय डिफेंडर विग्नेश दक्षिणमूर्ति के साथ चार साल का करार किया है। क्लब ने इसकी जानकारी दी।

मुख्य रूप से लेफ्ट-बैक विग्नेश मध्य पंक्ति में भी खेलते रहे हैं और उनके टीम से जुड़ने से चेन्नई की रक्षापंक्ति को मजबूती मिलेगी। क्लब में विग्नेश का स्वागत करते हुए मुख्य कोच ओवेन कॉयले ने कहा,‘‘भारत के एक युवा प्रतिभाशाली खिलाड़ी से अनुबंध करके हम काफी खुश हैं।
वह पहले भी आईएसएल में अपनी क्षमता दिखा चुका है। अन्य क्लब भी उससे अनुबंध करना चाहते थे। वह बेहतरीन खिलाड़ी है। विग्नेश आईएसएल में मुंबई सिटी एफसी और हैदराबाद एफसी से खेल चुके हैं। वह 2018 में सैफ चैंपियनशिप में उपविजेता रही भारतीय टीम का हिस्सा भी थे।