Trending

हॉकी इंडिया जूनियर अकादमी चैंपियनशिप में राउंडग्लास पंजाब चैंपियन

राउंडग्लास पंजाब हॉकी क्लब अकादमी ने ओडिशा नवल टाटा हॉकी हाई परफॉर्मेंस सेंटर को 8-3 से हराकर हॉकी इंडिया जूनियर पुरुष अकादमी चैंपियनशिप (ए और बी) जीत ली।

साभार : गूगल

पंजाब के लिये अमनदीप व गुरसेवक सिंह ने दो दो, सुमित राजभर, इंदरजीत सिंह, अर्शदीप सिंह और अर्जनदीप सिंह ने एक एक गोल किया।

ओडिशा के लिये प्रताप टोप्पो, बिल्कान ओरम और हरीश सिंह ने गोल दागा। तीसरे स्थान के प्लेआफ में नामधारी एकादश ने एसजीपीसी हॉकी अकादमी को 5 . 3 से मात दी।