Trending

काउंटी : वेंकटेश अय्यर ने लंकाशायर को दिलाई जीत

इंग्‍लैंड में जारी वनडे कप में वेंकटेश अय्यर ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। वेंकटेश ने लंकाशायर से खेलते हुए रोमांचक मुक़ाबले में वूस्टरशायर के खिलाफ 49वें ओवर में लगातार दो गेंद पर दो विकेट लेकर टीम को जीत दिलाई।

साभार : गूगल

लंकाशायर ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 237 रन बनाया। पहले बल्‍ले से प्रदर्शन करते हुए वेंकटेश ने 42 गेंद में 25 रनों की पारी खेली, जिसमें दो चौके थे, वेंकटेश का बेहतरीन प्रदर्शन गेंदबाज़ी से निकलकर आया।

कप्‍तान जेक लिबी 104 गेंद में 83 रन बनाकर अपनी टीम को जीत की दहलीज़ पर ले जाते दिख रहे थे। वूस्टरशायर को आखिरी दो ओवरों में 15 रनों की ज़रूरत थी और उनके पास दो ही विकेट बचे थे।

49वां ओवर वेंकटेश करने के लिए आए। पहली दो गेंदों पर एक चौका लेग बाय और दूसरा बाय के तौर पर आया और लंकाशायर की मुश्किलें बढ़ने लगी थी। तीसरी गेंद वेंकटेश ने वाइड फेंक दी। इसके बाद अगली तीन गेंद पर एक-एक रन और एक वाइड का आया।

वूस्टरशायर यहां से मैच को निकाल कर ले जाएगी। इसी बीच टॉम हिनली डीप मिडविकेट पर पुल करके बाउंड्री निकालने के प्रयास में कैच आउट हो गए।

अब केवल एक विकेट बचा था। अगली गेंद पर हैरी डेरली स्‍लॉग करने का प्रयास करते हुए चूक गए और पगबाधा हो गए। साथ ही लंकाशायर यह रोमांचक मैच तीन रनों से जीतने में सफल रहा। वेंकटेश ने छह ओवर में 38 रन देकर दो विकेट लिए।