Trending

ग्रैंड शतरंज टूर : रैपिड में प्रज्ञानानंदा को आखिरी स्थान

ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञानानंदा सेंट लुई रैपिड और ब्लिट्ज शतरंज टूर्नामेंट में रैपिड वर्ग में आखिरी स्थान पर पहुंचे। रैपिड के तीसरे और आखिरी दिन से पहले उन्होंने तीन मुकाबले हारे और तीन ड्रॉ खेले थे। वह सातवें दौर में अमेरिका के लेनियेर डोमिनिगेज से हार गए और आखिरी मुकाबले में उन्हें अमेरिका के ही हिकारू नकामूरा ने हराया।

साभार : गूगल

आठवें दौर में उन्होंने फ्रांस के अलीरजा फिरोजा से ड्रॉ खेला। उनके कुल 18 में से चार अंक रहे। रूस के इयान नेपाम्नियाश्चि और फ्रांस के मैक्सिम वाचियेर लाग्रेव और फिरोजा संयुक्त रूप से शीर्ष पर रहे।

अमेरिका के लेवोन आरोनियन एक अंक पीछे थे। प्रज्ञानानंदा को वापसी के लिये ब्लिट्ज वर्ग में चमत्कारिक प्रदर्शन करना होगा। टूर रैंकिंग में वह तीसरे स्थान पर हैं। भारत के ही डी गुकेश चौथे स्थान पर हैं और इस टूर्नामेंट के बाद होने वाले सिनक्यूफील्ड कप में खेलेंगे।