Trending

अंडर 19 महिला टी-20 वर्ल्ड कप की शुरुआत 18 जनवरी से, यहां देखें शेड्यूल

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने मलेशिया में खेले जाने वाले आगामी आईसीसी अंडर 19 महिला टी-20 वर्ल्ड कप 2025 के शेड्यूल की घोषणा कर दी है। दुनिया भर की 16 टीमें 41 मैचों की इस प्रतियोगिता में भाग लेंगी। इस टूर्नामेंट का आगाज अगले साल 18 जनवरी से होगा, फाइनल 2 फरवरी को खेला जाएगा।

साभार : गूगल

आईसीसी के अनुसार, इन रोमांचक टूर्नामेंट की तैयारी के लिए 13 से 16 जनवरी तक 16 अभ्यास मैच भी होंगे। यह महिला अंडर-19 टी20 वर्ल्ड कप का दूसरा संस्करण है, पहले एडिशन में भारत 2023 में इंग्लैंड को हराकर चैंपियन बना था।

मेजबान मलेशिया पहली बार अंडर-19 वर्ल्ड कप में खेलेगी, समोआ पहली बार कोई आईसीसी वर्ल्ड कप खेलेगा। अंडर-19 टी20 वर्ल्ड कप 16 टीमों को चार-चार के ग्रुप में बांटा गया है। भारत के साथ पहले ग्रुप में वेस्टइंडीज और श्रीलंका के अलावा मलेशिया होगी।

ग्रुप ए : भारत (ए 1), वेस्टइंडीज (ए2), श्रीलंका (ए3) और मलेशिया (ए4)

ग्रुप बी : इंग्लैंड (बी1), पाकिस्तान (बी2), आयरलैंड (बी3) और यूएसए (बी4) जोहोर

ग्रुप सी : न्यूजीलैंड (सी1), दक्षिण अफ्रीका (सी2), अफ्रीका के क्वालीफायर (सी3) और समोआ (सी4)

ग्रुप डी : ऑस्ट्रेलिया (डी1), बांग्लादेश (डी2), एशिया के क्वालीफायर (डी3)

अंडर-19 महिला टी20 वर्ल्ड कप शेड्यूल

18 जनवरी: ऑस्ट्रेलिया बनाम स्कॉटलैंड

18 जनवरी: इंग्लैंड बनाम आयरलैंड

18 जनवरी: समोआ बनाम अफ्रीका क्वालीफायर

18 जनवरी: बांग्लादेश बनाम एशिया क्वालीफायर

18 जनवरी: पाकिस्तान बनाम यूएसए

18 जनवरी: न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका

19 जनवरी: श्रीलंका बनाम मलेशिया

19 जनवरी: भारत बनाम वेस्टइंडीज

20 जनवरी: ऑस्ट्रेलिया बनाम बांग्लादेश

20 जनवरी: आयरलैंड बनाम यूएसए

20 जनवरी: न्यूजीलैंड बनाम अफ्रीका क्वालीफायर

20 जनवरी: स्कॉटलैंड बनाम एशिया क्वालीफायर

20 जनवरी: इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान

20 जनवरी: दक्षिण अफ्रीका बनाम समोआ

21 जनवरी: वेस्टइंडीज बनाम श्रीलंका

21 जनवरी: भारत बनाम मलेशिया

22 जनवरी: बांग्लादेश बनाम स्कॉटलैंड

22 जनवरी: इंग्लैंड बनाम यूएसए

22 जनवरी: न्यूजीलैंड बनाम समोआ

22 जनवरी: ऑस्ट्रेलिया बनाम एशिया क्वालीफायर 

22 जनवरी: पाकिस्तान बनाम आयरलैंड

22 जनवरी: दक्षिण अफ्रीका बनाम अफ्रीका क्वालीफायर

23 जनवरी: मलेशिया बनाम वेस्टइंडीज

23 जनवरी: भारत बनाम श्रीलंका

24 जनवरी: बी4 बनाम सी4

24 जनवरी: ए4 बनाम डी4

25 जनवरी: सुपर सिक्स : बी2 बनाम सी3 

25 जनवरी: सुपर सिक्स :  बी1 बनाम सी2 

25 जनवरी: सुपर सिक्स : ए3 बनाम डी1

25 जनवरी: सुपर सिक्स : सी1 बनाम बी3

26 जनवरी: सुपर सिक्स :  ए2 बनाम डी3

26 जनवरी: सुपर सिक्स : ए1 बनाम डी2 

27 जनवरी: सुपर सिक्स : बी1 बनाम सी3

28 जनवरी: सुपर सिक्स : ए3 बनाम डी2

28 जनवरी: सुपर सिक्स :  सी1 बनाम बी2

28 जनवरी: सुपर सिक्स : ए1 बनाम डी3 

29 जनवरी: सुपर सिक्स : सी2 बनाम बी3 

29 जनवरी: सुपर सिक्स : ए2 बनाम डी1

31 जनवरी: सेमीफाइनल 1

31 जनवरी: सेमीफाइनल 2 

2 फरवरी: फाइनल