वेस्टइंडीज व दक्षिण अफ्रीका के 11 प्लेयर जीरो पर आउट, नहीं टूट सका ये रिकॉर्ड
टेस्ट क्रिकेट की दुनिया में एक ऐसा शर्मनाक रिकॉर्ड है जिसे र संयुक्त रूप से 14 बार टीमें पहुंची है, मगर किसी ने भी इसे नहीं तोड़ा। ये रिकॉर्ड है एक टेस्ट मैच में सबसे ज्यादा बार जीरो पर आउट होने वाले खिलाड़ियों का।

इस रिकॉर्ड पर संयुक्त रूप से 14 बार टीमें पहुंची है, मगर किसी ने भी इसे नहीं तोड़ा। ये रिकॉर्ड है एक टेस्ट मैच में सबसे ज्यादा बार जीरो पर आउट होने वाले खिलाड़ियों का।
हाल ही में वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका के बीच दो टेस्ट मैच की सीरीज का दूसरा मुकाबला गुयाना के प्रोविडेंस स्टेडियम में खेला गया था। इस मैच में दोनों टीमों के मिलाकर कुल 11 खिलाड़ी जीरो पर आउट हुए, जो टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में संयुक्त रूप से एक टेस्ट में सबसे ज्यादा शून्य पर आउट होने वाले खिलाड़ियों का रिकॉर्ड है।

एक टेस्ट में 11 खिलाड़ियों के जीरो पर आउट होने की यह टेस्ट क्रिकेट में कुल 14वीं घटना है। 30 अगस्त 1988 को सबसे पहले इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए एक मैच में 11 खिलाड़ी शून्य पर आउट हुए थे। 13 बार यह घटना घट चुकी है, मगर कभी किसी टेस्ट मैच में 11 से अधिक प्लेयर जीरो पर आउट नहीं हुए।