Trending

चोटिल मेस्सी चिली और कोलंबिया के खिलाफ विश्व कप क्वालीफायर में नहीं खेलेंगे

स्टार फुटबॉलर लियोनेल मेस्सी चोटिल होने की वजह से अर्जेंटीना की तरफ से विश्व कप क्वालीफायर के अगले दो मैच में नहीं खेल पाएंगे।

साभार : गूगल

अर्जेंटीना कोच लियोनेल स्कालोनी ने पांच सितंबर को चिली और उसके पांच दिन बाद कोलंबिया के खिलाफ होने वाले मैचों के लिए अपनी 28 सदस्यीय टीम की घोषणा की। मेस्सी दाहिने टखने की चोट से उबर रहे हैं।

अर्जेंटीना के कोपा अमेरिका चैंपियन बनने के बाद राष्ट्रीय टीम से संन्यास लेने वाले 36 वर्षीय एंजेल डि मारिया भी टीम में नहीं हैं। विश्व कप चैंपियन अर्जेंटीना छह मैचों के बाद 15 अंकों के साथ दक्षिण अमेरिकी क्वालीफाइंग में शीर्ष पर है।