Trending

वैश्विक मंच पर भारतीय क्रिकेट की धाक कायम, पढ़े रिपोर्ट

भारतीय क्रिकेट- वैश्विक मंच पर बड़ी ताकत बन चुका है। यह खेल भारत की देन नहीं है, आज की तारीख में इस पर बादशाहत  हमारी जरूर है। बीसीसीआई दुनिया का बड़ा अमीर बोर्ड है। दिग्गज खिलाड़ियों से भरी टीम इंडिया का दबदबा विश्व क्रिकेट में है। टीम इंडिया ने टी20 विश्व कप का खिताब जीता।

साभार : गूगल

आईपीएल दुनिया की मशहूर और सफल क्रिकेट लीग है। हुनर, काबिलियत, आईसीसी ट्रॉफी और पैसों की ही क्यों न हो भारतीय टीम का रिकॉर्ड मजबूत है।  बीसीसीआई सचिव जय शाह एशियाई क्रिकेट काउंसिल के अध्यक्ष हैं।

जय शाह आईसीसी के अगले चेयरमैन हो सकते हैं। उनकी दावेदारी मजबूत मानी जा रही है। आईसीसी में बीसीसीआई का दबदबा रहा है, ऐसे में वो अगर एक नए पद को संभालेंगे, बीसीसीआई की धाक विश्व क्रिकेट में और बढ़ेगी।

बात अगर फ्रेंचाइजी लीग की करे तो, आईपीएल के टक्कर में कोई क्रिकेट लीग नहीं है। बीसीसीआई की आईपीएल से होने वाली कमाई में 2022 से 2023 के बीच 116 फीसदी का इजाफा हुआ है।

बोर्ड ने 2022 के आईपीएल सीजन से 2,367 करोड़ का मुनाफा कमाया था, जो 2023 के आईपीएल संस्करण में 5120 करोड़ दर्ज किया गया। इस बढ़े हुए मुनाफे की बड़ी वजह नया मीडिया राइट चक्र है, जिसे बोर्ड ने 2023 से 2027 के सीजन के लिए 48,390 करोड़ में बेचा है।

दो सीजन पुरानी महिला लीग में बीसीसीआई ने 259 करोड़ लगाकर 636 करोड़ का मुनाफा कमा लिया है। फाइनेंशियल ईयर 2023 में बीसीसीआई का बैंक बैलेंस साढ़े पांच हजार करोड़ से ज्यादा बढ़ गया।

बीसीसीआई अकेले टॉप-10 क्रिकेट बोर्डों का 85 प्रतिशत कमाता है। कमाई के मामले में दूसरे नंबर पर आस्ट्रेलिया का क्रिकेट बोर्ड ‘क्रिकेट आस्ट्रेलिया’ है। उनकी और बीसीसीआई की कमाई में जमीन-आसमान का फर्क है। यह कहना गलत नहीं होगा कि वैश्विक मंच पर भारतीय क्रिकेट एक बड़ी ताकत बन चुका है।