Trending

सैफ अंडर-20 चैंपियनशिप : भारत सेमीफाइनल में, किपगेन ने दागा गोल

मांगलेनथांग किपगेन के अंत में दागे गोल से भारत ने मालदीव पर 1-0 की जीत से सैफ अंडर-20 फुटबॉल चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में जगह बनाई।

@indianfootball

ग्रुप बी का अंतिम मैच खेल रही भारतीय टीम को 95 मिनट तक मशक्कत करनी पड़ी जिसके बाद किपगेन ने शानदार गोल कर अपनी टीम को तालिका में शीर्ष पर पहुंचाया। भारत सोमवार को सेमीफाइनल में ग्रुप ए के उप विजेता और गत विजेता बांग्लादेश से भिड़ेगा।

भारत के लिए केल्विन ने गोल करने की कोशिश में शानदार शॉट लगाया, सेंट्रल मिडफील्डर एबिनदास येसुदासन ने इसे रोक दिया। बेंगलुरु एफसी के विंगर पोस्ट के करीब एक नीचा शॉट लगाया, इसे भी नाकाम कर दिया गया।

गुरनाज सिंह ग्रेवाल ने कॉर्नर हासिल किया जिस पर मोनिरुल मोल्ला ने भूटान के खिलाफ मैच की तरह विजयी गोल को दोहराने की कोशिश की।

उनका शानदार हेडर वाइड चला गया। कोरो का 18वें मिनट में किया गया प्रयास भी विफल कर दिया गया। चार मिनट बाद कोरो का शॉट सीधे गोलकीपर के पास चला गया।

किपगेन के आने से भारतीय आक्रमण में ऊर्जा भर गई। 47वें मिनट में उन्होंने गोल दागने की कोशिश की, यह सफल नहीं रहा।

मालदीव को अच्छा मौका मिला, कप्तान शानान रशाद की फ्री-किक क्रॉसबार के ऊपर से कुछ इंच दूर चली गई। अंत में 95वें मिनट में किपगेन ने अपने बेहतरीन शॉट से गोल कर अपनी टीम को जीत दिलाई।