Trending

यूपी टी-20 लीग : उद्घाटन में आयुष्मान खुराना, कृति सेनन और सिंगर बादशाह ने जमाया रंग

उत्तर प्रदेश टी-20 लीग के दूसरे सीजन की शुरुआत हो गयी है। अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में शुरू हुये इस मैच में मेरठ मावेरिक्स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी।

@OneCricketApp

काशी रुद्रास से बल्लेबाजी करने कप्तान करन शर्मा और शिवा सिंह ने पारी की शुरूआत की है। मैच शुरू होने से पहले हुये उद्घाटन समारोह में एक्टर आयुष्मान खुराना, एक्ट्रेस कृति सेनन और सिंगर बादशाह ने गजब की परफार्मेंस दी है।

आयुष्मान खुराना ने बद्री की दुल्हनिया गाने पर ठुमके लगाये हैं, इस गाने पर इकाना स्टेडियम की दर्शक दीर्घा में बैठे लोग भी खूब झूमे हैं। इस मौके पर बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने ट्राफी रिवील की है। यूपी टी-20 के चेयरमैन डीएस चौहान ने सीएम योगी का आभार जताया है।

@OneCricketApp