Trending

यूपी टी20 लीग : आर्यन व ध्रुव चमके, गोरखपुर लायंस ने नोएडा किंग्स को 91 रन से हराया

आर्यन जुयाल (104 नाबाद) के तूफानी शतक और कप्तान ध्रुव जुरेल (70) के साथ 154 रन की भागीदारी से गोरखपुर लायंस ने यूपी टी20 लीग में आज नोएडा किंग्स को 91 रन से हराया।

@t20uttarpradesh

ध्रुव जुरेल ने 70 रनो की पारी खेली और उन्होंने एक बेहतरीन छक्का भी जड़ा। इस वीडियो में नोएडा किंग्स के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज नमन तिवारी की गेंद को ध्रुव स्कूप करने गए, वो क्लीन बोल्ड हो गए. इसके बाद जब वो पवेलयिन लौटने लगे तब पता चला कि नमन का पैर लाइन के बाहर था और इस बॉल को नो बॉल घोषित किया गया.

ध्रुव जुरेल को नॉटआउट घोषित किया गया और उन्हें अगली बॉल फ्री हिट खेलने के लिए मिली. नमन ने ये गेंद ध्रुव के पैरों पर डाली और उन्होंने इस गेंद को बेहतरीन अंदाज में फ्लिक करते हुए छ्क्का लगा दिया.

इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए गोरखपुर लायंस ने ध्रुव जुरेल के 70 और आर्यन जुयाल के 104 रनों से 20 ओवर में 2 विकेट पर 218 रन बनाए.

इस लक्ष्य का पीछा करते हुए नोएडा किंग्स 17 ओवर में 127 रनों पर ढेर हो गई. नोएडा से मोहम्मद शरीम ने सबसे ज्यादा 56 रनों की पारी खेली. गोरखपुर के लिए शिवम शर्मा ने 3 और सौरव कुमार ने 2 विकेट हासिल किए.