Trending

यूपी टी-20 लीग : कानपूर सुपरस्टार्स की जीत में समीर रिज़वी की शानदार पारी

यूपी टी20 लीग के तीसरे मुकाबले में समीर रिजवी की अगुवाई वाली कानपूर सुपरस्टार्स ने प्रियम गर्ग की कप्तानी वाली लखनऊ फालकन्स को 3 रन से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए कानपूर ने 20 ओवर में 9 विकेट पर 156 रन बनाया। जवाब में लखनऊ 153 रन ही बना सकी।

@t20uttarpradesh

लखनऊ के कप्तान प्रियम गर्ग ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी चुनी। बल्लेबाजी करने आई कानपूर सुपरस्टार्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही। महज 16 रन तक ही टीम के 3 बड़े खिलाड़ी आउट हो गए और 50 रन तक 6 विकेट गिर चुके थे।

ऐसा लग रहा था कि कानपूर 100 रन तक भी नहीं पहुंच पाएगी। निचले क्रम में कप्तान समीर रिजवी ने धुआंधार पारी खेल अकेले दम पर टीम को चुनौतीपूर्ण स्कोर तक पहुंचा दिया।

समीर रिजवी ने 51 गेंद पर 8 चौके और 6 छक्के से 89 रनों की पारी खेली। भुवनेश्वर कुमार ने 4 ओवर में 33 रन दे दिए और एक भी विकेट नहीं ले सके। अभिनंदन सिंह ने जरूर 4 विकेट लिए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखनऊ फालकन्स नियमित अंतराल में अपने विकेट गंवाती रही। 95 रन तक ही 5 विकेट टीम के गिर गए। प्रियम गर्ग ने 23 गेंद पर 31 रन बनाए।

समर्थ सिंह ने 13 गेंद पर 29 रनों की पारी खेली। बाकी बल्लेबाज उस तरह का योगदान नहीं दे पाए और सस्ते में आउट हो गए। इसी वजह से टीम मैच में पीछे होती चली गई। अंत में भुवनेश्वर कुमार ने 11 गेंद पर 1 छक्के से 16 रन बनाकर टीम को जीत दिलाने की पूरी कोशिश की, नाकाम रहे।