Trending

कोरिया ओपन : रुतुपर्णा-श्वेतपर्णा की जोड़ी पहले दौर में हारी

रुतुपर्णा पांडा और श्वेतपर्णा पांडा की भारतीय महिला युगल जोड़ी कोरिया ओपन बैडमिंटन के पहले दौर में हार के साथ बाहर हो गई। पांडा बहनों को सीह पेई शेन और हुग इन जू की चीनी ताइपे की जोड़ी से 18-21, 5-21 से हार मिली। महिला एकल में तीन भारतीय आकर्षी कश्यप, मालविका बंसोड़ और अश्मिता चालिहा चुनौती पेश कर रही हैं।

साभार : गूगल

पुरुष एकल और युगल में कोई भारतीय खिलाड़ी चुनौती पेश नहीं कर रहा। मिश्रित युगल में आयुष राज गुप्ता और श्रुति स्वेन के रूप में एकमात्र भारतीय जोड़ी भाग ले रही है। यह जोड़ी पहले दौर में सुंग ह्युन को और ह्ये वो इयोम की स्थानीय जोड़ी से भिड़ेगी।