Trending

जय शाह आईसीसी की जिम्मेदारी को बखूबी निभाएंगे : रोहन जेटली

बीसीसीआई सचिव जय शाह आईसीसी के नए अध्यक्ष बन गए हैं। वह 1 दिसंबर से पद संभालेंगे। 35 वर्षीय शाह सबसे कम उम्र के आईसीसी अध्यक्ष बने हैं, भारतीयों में वो केवल 5वें ऐसे व्यक्ति हैं जिन्हें यह कमान मिली है।

साभार : गूगल (दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष रोहन जेटली)

दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष रोहन जेटली ने जय शाह को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह भारत और भारतीय क्रिकेट बोर्ड के लिए गर्व का क्षण है।

रोहन जेटली ने एक समाचार एजेंसी से कहा, “बीसीसीआई सचिव जय शाह ने अपने कार्यकाल में टीम इंडिया को एक बड़े मुकाम तक पहुंचाया। बीसीसीआई सचिव उन्होंने स्वदेश में विश्व कप की सफल मेजबानी की साथ ही उनके कार्यकाल में भारत विश्व टी20 चैंपियन बनी।

“चाहे, खिलाड़ियों को आर्थिक रूप से मदद हो, घरेलू स्तर पर खिलाड़ियों के लिए बड़े कदम उठाने की बात हो या बीसीसीआई को अन्य देशों के मुकाबले मजबूत बनाने की बात हो, हर पहलू में उन्होंने शानदार काम किया। आईसीसी में मिली इस जिम्मेदारी को बखूबी निभाएंगे। उनके नेतृत्व में आईसीसी को नए मुकाम मिलेंगे।