यूपी टी-20 लीग : काशी रुद्रास की तीसरी जीत, लखनऊ के कान ना आई कप्तान की पारी
यूपी टी20 लीग में लखनऊ फालकन्स को काशी रुद्रास के खिलाफ 3 विकेट से हार मिली। लखनऊ की टीम की यह चार मैचों में तीसरी हार है और टीम चौथे स्थान पर है।
पहले खेलते हुए लखनऊ फालकन्स ने 20 ओवर में 9 विकेट पर 143 रन बनाया, जवाब में काशी रुद्रास ने 19.3 ओवर में 7 विकेट पर 146 रन बनाए। काशी रुद्रास की यह चार मैचों में तीसरी जीत रही और टीम अंक तालिका में दूसरे स्थान पर है।

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ फालकन्स की शुरुआत काफी खराब रही। ओपनर अभय चौहान 1 और समर्थ सिंह 7 रन बनाकर आउट हो गए। हर्ष त्यागी ने 10 गेंद पर 9 रन बनाए।
आराध्य यादव 8 रन बनाकर पवेलियन लौट गए, जबकि कृतज्ञ सिंह अपना खाता नहीं खोल पाए। मुश्किल में नजर आ रही टीम को कप्तान प्रियम गर्ग ने संभालने का काम किया। प्रियम ने तूफानी बल्लेबाजी की और समीर चौधरी के साथ मिलकर स्कोर को 100 के पार पहुंचाया।
प्रियम के बल्ले से 39 गेंद पर 60 रन आए, जिसमें दो चौके और चार छक्के शामिल रहे। समीर ने 32 गेंद पर नाबाद 39 रन की पारी खेली। लखनऊ फालकन्स 160 से ज्यादा का स्कोर बनाने में कामयाब रही। काशी रुद्रास से सुनील कुमार ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए।
लक्ष्य का पीछा करते हुए काशी रुद्रास की पारी शुरुआत से ही लड़खड़ा गई और एकसमय स्कोर 6 विकेट पर 55 रन हो गया था। यहां से लग रहा था कि काशी रुद्रास बड़ी हार की तरफ अग्रसर हो रही है, निचले क्रम से यशोवर्धन सिंह और शिवम मावी की जोड़ी का कमाल देखने को मिला।
इन दोनों ने ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी की और मैच को अपनी टीम के पक्ष में कर दिया। यशवर्धन ने 25 गेंद पर तीन चौके और तीन छक्के से 41 रन बनाए। मावी ने 20 गेंद पर नाबाद 46 रन की पारी खेली, जिसमें दो चौके और पांच छक्के शामिल रहे। लखनऊ फालकन्स से विपराज निगम ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए। भुवनेश्वर कुमार ने चार ओवर में 24 रन देकर एक विकेट लिए।