1 सितंबर से बंद हो जाएगी आपकी पेंशन!, सरकार ने जारी किया नया अपडेट

अगर आप भी पेंशनर्स हैं तो ये खबर आपके काम की हो सकती है. क्योंकि आजकल पेंशनर्स ओर फैमिली पेंशन (Pension) पाने वालों पर फोन कॅाल्स आ रहे हैं. साथ ही उनसे खाते की जानकारी जानने के लिए दबाव बनाया जा रहा है.
Pension Update: अगर आप भी पेंशनर्स हैं तो ये खबर आपके काम की हो सकती है. क्योंकि आजकल पेंशनर्स ओर फैमिली पेंशन (Pension) पाने वालों पर फोन कॅाल्स आ रहे हैं. साथ ही उनसे खाते की जानकारी जानने के लिए दबाव बनाया जा रहा है. कॅालर्स पीपीओ नंबर, जन्मतिथि और बैंक अकाउंट की जानकारी मांग रहे हैं. जब से सरकार ने नई पेंशन स्कीम यूपीएस लागू की है जबसे ऐसे कॅाल्स की भरमार है. यदि आपके पास भी कोई ऐसा कॅाल आता है तो सावधान हो जाएं. किसी को भी अपनी निजी जानकारी शेयर न करें. अन्यथा पल भर में आपका अकाउंट खाली हो सकता है. इसके लिए 24 अगस्त को ही सेंट्रल पेंशन अकाउंटिंग ऑफिस से जानकारी शेयर की गई है.
खुद को सेंट्रल पेंशन अकाउंटिंग के बता रहे अधिकारी
जब लोगों के पास ज्यादा कॅाल्स आने शुरू हुए तो सेंट्रल पेंशन अकाउंटिंग ऑफिस को इसकी जानकारी मिली. क्योंकि कॅालर वित्त मंत्रालय के अंतरगत आने वाले सेंट्रल पेंशन अकाउंटिंग ऑफिस का अधिकारी बताकर ही फोन कर रहे हैं. ऑफिस से एक बयान जारी किया गया. जिसमें बताया गया कि फ्रॅाड करने वाले ये लोग पेंशनर्स को व्हॉट्सएप (WhatsApp), ईमेल (Email), एसएमएस (SMS) के जरिए फॉर्म भेजते है और उसे भरने के लिए कहते हैं. इसके साथ ही धमकी भी देते है कि अगर वे इस फॉर्म को नहीं भरेंगे तो अगले महीने से पेंशन बंद हो जाएगी. इसलिए इनके झांसे में न आएं.