Trending

पेरिस पैरालंपिक : अवनि लेखरा फाइनल में

अनुभवी भारतीय पैरा निशानेबाज अवनि लेखरा ने पेरिस पैरालंपिक में महिलाओं की 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशंस एसएच1 स्पर्धा के फाइनल में जगह बनाई। भारत की मोना अग्रवाल 13वें स्थान पर रही और फाइनल में जगह नहीं बना सकी।

साभार : गूगल

अवनि ने नीलिंग, प्रोन और स्टैंडिंग में 1159 स्कोर किया, मोना ने 1147 स्कोर बनाया। शीर्ष आठ निशानेबाजों ने फाइनल के लिये क्वालीफाई किया।

नीलिंग और प्रोन के बाद अवनि आठवें और मोना 15वें स्थान पर थी। स्टैंडिंग में उन्होंने 92 के साथ शुरूआत की और उसके बाद लगातार 96 स्कोर किया। आखिरी सीरीज में 97 स्कोर करके वह सातवें स्थान पर आ गई।

अवनि ने महिलाओं की 10 मीटर राइफल एसएच 1 स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता जिसमें मोना को कांस्य पदक मिला था। अवनि ने टोक्यो पैरालंपिक में इस स्पर्धा का स्वर्ण पदक जीता था और अपना खिताब बरकरार रखने वाली वह पहली भारतीय खिलाड़ी बन गई। वह 10 मीटर एयर प्रोन एसएच 1 में प्रदर्शन दोहरा नहीं सकी और 11वें स्थान पर रही।