Trending

63वां सुब्रतो कप : आर्मी स्कूल दिल्ली की हार से नॉकआउट में मिनर्वा स्कूल मजबूत

63वें सुब्रतो कप इंटरनेशनल जूनियर बॉयज फुटबॉल टूर्नामेंट में मिनर्वा पब्लिक स्कूल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए तीसरी जीत दर्ज की है। टीम ने आर्मी स्कूल दिल्ली को 4-0 से हराकर नॉकआउट चरण में अपनी स्थिति और भी मजबूत कर ली है।

साभार : गूगल

मिनर्वा स्कूल ने तीसरे मैच में आर्मी स्कूल के खिलाफ पूरी ताकत लगाई। चौथे मिनट में राज ने पहला गोल करके टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई।

आर्मी स्कूल के खिलाड़ी मिनर्वा की आक्रमकता का सामना नहीं कर सके और 14वें मिनट में चोंगलोई ने दूसरा गोल कर स्कोर 2-0 कर दिया। 18वें मिनट में अजलान ने तीसरा गोल किया, और हाफ टाइम तक स्कोर 3-0 रहा। दूसरे हाफ में मिनर्वा स्कूल की टीम ने आक्रमण जारी रखा।

आर्मी स्कूल ने कुछ देर के लिए प्रतिरोध किया, वे कोई गोल नहीं कर पाए। 65वें मिनट में राज ने अपना दूसरा गोल किया और स्कोर को 4-0 कर दिया। अंत में यही स्कोर कायम रहा और मिनर्वा स्कूल ने सुब्रतो कप में तीसरी जीत पक्की की। टीम अपने ग्रुप में शीर्ष पर है और नॉकआउट के लिए पूरी तरह से तैयार है।