अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट के लिए भारत आई कीवी टीम
अफगानिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच एकमात्र टेस्ट 9 सितंबर से नोएडा में खेला जाना है, इस मुकाबले के लिए न्यूजीलैंड टीम भारत आ गई है। वीडियो में कीवी टीम का नोएडा के होटल में भव्य स्वागत होता दिख रहा है।

बता दें, अफगानिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच यह टेस्ट ग्रेटर नोएडा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स ग्राउंड में खेला जाएगा। अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अलावा एक न्यूज एजेंसी ने टीम के दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचने का वीडियो शेयर किया है।
पीठ की चोट से जूझ रहे राशिद खान न्यूजीलैंड के खिलाफ यह टेस्ट मैच नहीं खेलेंगे। उनकी अनुपस्थिति में हशमतुल्लाह शाहिदी अफगानिस्तान टीम की कमान संभालेंगे। अफगानिस्तान 28 अगस्त से ही भारत में प्रैक्टिस कर रही है। यह अफगानिस्तान का 10वां टेस्ट होगा और 2017 में टेस्ट दर्जा हासिल करने के बाद से न्यूजीलैंड के खिलाफ़ उनका पहला मैच होगा।
अफ़गानिस्तान ने अपने नौ टेस्ट मैचों में तीन जीत दर्ज की हैं जिसमें उसने आयरलैंड (2019), बंगलादेश (2019) और ज़िम्बाब्वे (2021) को हराया है। न्यूज़ीलैंड अक्टूबर में भारत में आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप सीरीज खेलेगा।
न्यूजीलैंड टीम : टिम साउथी (कप्तान), टॉम ब्लंडेल (विकेट कीपर), माइकल ब्रेसवेल, डेवोन कॉनवे, मैट हेनरी, टॉम लैथम (उपकप्तान), डेरिल मिशेल, विल ओ’रुरके, एजाज पटेल, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रवींद्र, मिशेल सेंटनर, बेन सियर्स, केन विलियमसन, विल यंग
अफगानिस्तान टीम : हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), इब्राहिम जादरान, रियाज हसन, अब्दुल मलिक, रहमत शाह, बहीर शाह महबूब, इकराम अलीखिल (विकेट कीपर), शाहिदुल्लाह कमाल, गुलबदीन नैब, अफसर जजई (विकेट कीपर), अजमतुल्लाह उमरजई, जियाउर्रहमान अकबर, शम्सुर्रहमान, कैस अहमद, जहीर खान, निजात मसूद, फरीद अहमद मलिक, नवीद जादरान, खलील अहमद, यामा अरब