बेटे की पहली हत्या को पिता ने सराहा, पीठ थपथपाकर कहा था- मेरी जिंदगी का यह बेस्ट दिन

जॉर्जियों के स्कूल में हुई फायरिंग के मामले में जांच जारी है. इस बीच एफबीआई को पता चला कि आरोपी ने जब सबसे पहली हत्या की थी तब उसके पिता ने उसकी पीठ थपथपाई थी.

अमेरिका के जॉर्जिया के स्कूल में हुई शूटिंग का मामला सुर्खियों में हैं. मामले की जांच एफबीआई कर रही है. जांच के बीच, एफबीआई को एक ऑडियो क्लिप मिली है. ऑडियो से साफ हुआ कि आरोपी कोल्ट ग्रे के पास हथियारों की आसानी से उपलब्धता थी. ऑडियो क्लिप से पता चलता है कि आरोपी के पिता ने अपने बेटे के पहले हमले की तारीफ की थी. आरोपी किशोर ने सबसे पहले एक हिरण को मारा था. आरोपी ने उस दिन को अपना सबसे अच्छा दिन बताया था. 

पहले जानें क्या है घटना

दो दिन पहले, जॉर्जिया के बैरो काउंटी शहर के अपालची हाईस्कूल में गोलीबारी हो गई थी. गोलीबारी में चार लोगों की मौत तो नौ लोग घायल हो गए थे. मृतकों में दो छात्र और दो शिक्षक शामिल थे. गोलीबारी के बारे में बैरो काउंटी शेरिफ कार्यालय ने बताया कि सुबह साढ़े 10 बजे के आसपास सूचना मिली की अटलांटा से करीब 80 किमी दूर बैरो काउंटी के अपालाची हाईस्कूल में गोलीबारी हुई है. गोलीबारी की जानकारी मिलते ही अधिकारी-कर्मचारी मौके पर पहुंचे. बता दें, पुलिस ने मामले में एक किशोर को गिरफ्तार किया, जो उसी स्कूल का छात्र है. 

पुलिस ने घर जाकर भी की पूछताछ

कोल्ट ग्रे ने इससे पहले साल 2023 में भी अपने स्कूल में गोलीबारी करने की धमकी दी थी. पुलिस ने आरोपी के घर पर भी पूछताछ की थी. हालांकि, वहां आरोपी के पिता केलिन ग्रे ने कहा कि हां, हमारे घर पर हथियार हैं लेकिन कोल्ट उस हथियारों तक नहीं पहुंच सकता है. कोलिन ने बताया कि वह अपने आरोपी बेटे कोल्ट को शूटिंग सिखा रहे थे, जिससे वह वीडियो गेम की बजाय बाहर जाकर खेले. पिता ने कहा कि मेरे बेटे ने सबसे पहले एक हिरण की हत्या की थी. इस वजह से वह दिन उसके जीवन का सबसे खास और अच्छा दिन था.

आरोपी के पिता पर केस दर्ज 

पुलिस ने आरोपी किशोर कोल्ट ग्रे के पति कोलिन ग्रे पर एक दिन पहले केस दर्ज किया था. जॉर्जिया ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी थी. पोस्ट में विभाग ने बताया था कि किशोर कोल्ट ग्रे के पिता कॉलिन ग्रे पर गैर-इरादतन हत्या के चार मामले, दूसरी डिग्री की हत्या के दो मामले और बच्चों के साथ क्रूरता करने के आठ मामले दर्ज किए हैं. जॉर्जिया ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन के निदेशक क्रिस होसे ने बताया कि ग्रे पर इसलिए आरोप लगाए गए हैं कि क्योकि उन्होंने अपने बेटे को बंदूक रखने की अनुमति दी. उन पर लगाए गए आरोप उनके बेटे के अपराध है. मीडिया रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि किशोर को उसके पिता ने ही छुट्टी में बंदूक खरीद कर दी थी.