श्रीलंका के खिलाफ तीसरे टेस्ट में शतक, ओली पोप ने अपने नाम किया ये रिकॉर्ड
इंग्लैंड के कप्तान ओली पोप ने श्रीलंका के खिलाफ तीसरे टेस्ट में शतक मारकर टेस्ट क्रिकेट के 147 साल के इतिहास में ऐसा करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बने हैं। पोप दक्षिण अफ्रीका, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान, आयरलैंड, इंडिया, वेस्टइंडीज और श्रीलंका के खिलाफ शतक मार चुके हैं। पोप का ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के खिलाफ शतक जड़ना बाकी है।

पोप ने टेस्ट करियर का पहला शतक जनवरी 2020 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ लगाया था, उस दौरान उन्होंने 135 रनों की नाबाद पारी खेली थी। उनके करियर का सर्वश्रेष्ठ स्कोर 205 रन का रहा है, यह टेस्ट क्रिकेट में उनका एकमात्र दोहरा शतक है, यह पारी उन्होंने आयरलैंड के खिलाफ जून 2023 में खेली थी।
पोप ने श्रीलंका के खिलाफ अपना 7वां शतक 102 गेंदों पर पूरा किया, यह इंग्लैंड के कप्तान द्वारा टेस्ट क्रिकेट में जड़ा गया दूसरा सबसे तेज शतक था। पूर्व कप्तान ग्राहम गूच टॉप पर हैं, उन्होंने भारत के खिलाफ 1990 में 95 गेंदों पर 100 रन का आंकड़ा छुआ था।
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने आई इंग्लैंड ने दिन का खेल खत्म होने तक 3 विकेट पर 221 रन बोर्ड पर लगाए। ओली पोप 103 और हैरी ब्रूक 8 रन बनाकर क्रीज पर हैं।
पहले दिन खराब रोशनी की वजह से 44.1 ओवर का ही मैच हो पाया। श्रीलंका के लिए लाहिरु कुमारा ने दो विकेट झटके। इंग्लैंड के लिए पोप के अलावा बेन डकेट ने 86 रनों की धुआंधार पारी खेली, जो रूट कुछ कमाल नहीं दिखा पाए।
ओली पोप के टेस्ट शतक
135 (दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ)
145 (न्यूजीलैंड के खिलाफ)
108 (पाकिस्तान के खिलाफ)
205 (आयरलैंड के खिलाफ)
196 (भारत के खिलाफ)
121 (वेस्टइंडीज के खिलाफ)
103 (श्रीलंका के खिलाफ)