एशियाई चैम्पियंस ट्रॉफी : गत विजेता भारत की जीत से शुरुआत, चीन को 3-0 से हराया
भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने एशियाई चैम्पियंस ट्रॉफी में मेजबान चीन पर 3-0 की जीत के साथ शुरुआत की। भारत के लिए सुखजीत सिंह (14वें मिनट), उत्तम सिंह (27वें मिनट) और अभिषेक (32वें मिनट) ने गोल किए, चीन एक भी गोल नहीं कर सका।

ओलंपिक में लगातार दूसरा कांस्य पदक हासिल करने के बाद टूर्नामेंट में खेलने उतरी भारत ने शुरुआत में मिले मौकों को भुनाया और डिफेंस में मजबूत प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की। सुखजीत ने पहले क्वार्टर की शुरुआत में भारत को बढ़त दिलाई, दूसरे क्वार्टर की समाप्ति से ठीक तीन मिनट पहले उत्तम सिंह ने बढ़त दोगुनी कर दी जिससे भारत पहले हाफ तक 2-0 से आगे हो गया।
खेल शुरू होने के ठीक दो मिनट बाद अभिषेक ने शानदार रिवर्स हिट से गोल किया। भारत पूल एक में दूसरे मैच में सोमवार को जापान से भिड़ेगा।
पिछले साल भारत ने घरेलू मैदान पर यह टूर्नामेंट जीता था जिससे वह इस टूर्नामेंट के इतिहास में चार खिताब जीतने वाली एकमात्र टीम बनी थी। अन्य मैचों में मलेशिया ने पाकिस्तान को 2-2 से बराबरी पर रोका, जापान और कोरिया ने 5-5 से ड्रा खेला।