Trending

इंडियन सुपर लीग : ईस्ट बंगाल के खिलाफ जीत से बेंगलुरू एफसी ने शुरू किया अभियान

बेंगलुरू एफसी ने इंडियन सुपर लीग के मौजूदा सत्र के अपने शुरुआती मैच में ईस्ट बंगाल को 1-0 से हराया। बेंगलुरू एफसी की जीत में मिडफील्डर विनीत वेंकटेश का अहम योगदान रहा।

@indiansuperleague

इस खिलाड़ी ने अपने डेब्यू मैच के 25वें मिनट में गोल कर टीम का खाता खोला जो निर्णायक साबित हुआ। वह बेंगलुरू एफसी के लिए गोल करने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बने और उन्हें इस मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी भी चुना गया।

मैच में लौटने की कोशिश में लगी ईस्ट बंगाल टीम को 87वें मिनट में झटका लगा, जब रेफरी ने लालचुंगनुंगा को दूसरी बार पीला कार्ड दिखाया जो रेड कार्ड में बदल गया और इस खिलाड़ी को मैदान से बाहर जाना पड़ा।

इस कारण ईस्ट बंगाल को अंतिम समय में दस खिलाड़ियों से खेलना पड़ा। लालचुंगनुंगा को पहला येलो कार्ड आठवें मिनट में मिला था।