Trending

फैंस संग सेल्फी और ऑटोग्राफ के लिए रुके नीरज लेकिन…

नीरज चोपड़ा के फैंस भारत के साथ-साथ विदेश में भी हैं। लोग स्टार जेवलिन थ्रोअर नीरज के ऑन-फील्ड प्रदर्शन के साथ-साथ उनके स्वभाव के कायल हैं। नीरज का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें यूरोपियन लड़कियों में उनका गजब का क्रेज देखने को मिला।

साभार : गूगल

फैन नीरज के साथ सेल्फी और ऑटोग्राफ लेने के लिए बेताब दिखे। नीरज डायमंड लीग फाइनल के बाद जब अपने वाहन की ओर जा रहे थे, बैरिकेड के पास खड़े कुछ फैन ने नीरज से सेल्फी और ऑटोग्राफ का अनुरोध किया। ऐसे में नीरज रुक गए और ऑटोग्राफ देने लगे।

उसी दौरान दो यूरोपीय लड़कियों ने नीरज के संग सेल्फी ली। वहीं, उनमें से एक लड़की ने नीरज से फोन नंबर देने की स्पेशल गुजारिश की। नीरज ने विनम्रता से फोन नंबर देने से इनकार कर दिया। उनकी वीडियो पर काफी प्रतिक्रिया आ रही हैं। एक यूजर ने कमेंट किया, ”नीरज चोपड़ा भाई दिल से चैंपियन हैं।” एक ने कहा, ”भाई नीरज का जलवा है।

नीरज डायमंड लीग फाइनल में पुरुषों की भाला फेंक स्पर्धा में खिताब से एक सेंटीमीटर की चूक गए। वह 87.86 मीटर के साथ दूसरे स्थान पर रहे। ग्रेनाडा के एंडरसन पीटर्स ने 87.87 मीटर के साथ अपना पहला डायमंड लीग खिताब जीता। उन्होंने पेरिस ओलंपिक में सिल्वर और पीटर्स ने के ब्रॉन्ज जीता था।