Trending
स्पैनिश ला लीगा : दूसरे हाफ में तीन गोल, रेयो वैलेकानो ने जीता मैच
रेयो वैलेकानो ने दूसरे हाफ में तीन बेहतरीन गोल करके शुरू में पिछड़ने के बाद अच्छी वापसी की और ओसासुना को 3-1 से हराया जो उसकी स्पैनिश ला लीगा के वर्तमान सत्र में पहली जीत है।

राउल गार्सिया डी हारो ने 26वें मिनट के बाद लंबी दूरी से गोल करके ओसासुना को बढ़त दिलाई, दूसरा हाफ पूरी तरह से रेयो के नाम रहा। रेयो से अब्दुल मुमिन ने 49वें में बराबरी का गोल किया, आंद्रेई रतिउ ने बॉक्स के ठीक बाहर से पेप चावरिया के पास पर गोल करके स्कोर 2-1 कर दिया।
रेयो से तीसरा गोल उनाई लोपेज़ ने 25 गज की दूरी से किया। इस जीत से रेयो छठे स्थान पर आ गया है, ओसासुना उससे चार स्थान पीछे है।