Trending

श्रेयस अय्यर की टीम इंडिया में वापसी पर मंडराया संकट का बादल !

मध्यक्रम के बल्लेबाज श्रेयस अय्यर दलीप ट्रॉफी में इंडिया डी टीम की कप्तानी कर रहे हैं। लाल गेंद के टूर्नामेंट में अय्यर धमाल नहीं मचा पाए हैं। उनकी टीम को लगातार दो मैचों में हार मिली है।

साभार : गूगल

अय्यर के बल्ले से चार पारियों में केवल 104 रन निकले हैं। वह रविवार (15 सितंबर) को इंडिया ए के खिलाफ लय में दिखे, 41 रन बनाकर आउट हो गए। उन्हें शम्स मुलानी ने बोल्ड किया। वह पहली पारी में खाता भी नहीं खोल सके थे।

अय्यर के प्रदर्शन से बीसीसीआई खुश नहीं है। भविष्य में अय्यर की भारतीय टेस्ट टीम में वापसी मुश्किल नजर आ रही है। उन्हें बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के लिए भारतीय स्क्वॉड में जगह नहीं मिली थी।

बीसीसीआई अधिकारी ने कहा, “श्रेयस के लिए टेस्ट टीम में जगह नहीं है। वह किसकी जगह लेंगे? दलीप ट्रॉफी में उनका शॉट सिलेक्शन चिंता का विषय रहा है, खासकर रविवार को। वह अच्छी तरह सेट थे और फिर अचानक उन्होंने ऐसा शॉट खेला कि आउट हो गए।

जब आप सेट हैं और सपाट पिच पर बल्लेबाजी कर रहे हैं तो आपको उस अवसर का सर्वश्रेष्ठ उपयोग करने की जरूरत होती है एक अन्य अधिकारी ने कहा कि अय्यर घरेलू सर्किट में खेलना जारी रखेंगे। उन्हें ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए चुने जाने की संभावना कम है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 22 नवंबर से पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी।

अधिकारी ने कहा, “अगर अय्यर ईरानी कप में भी अच्छा प्रदर्शन नहीं करते हैं तो भी उनके पास रन बनाने के लिए रणजी ट्रॉफी है। उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप 2023 में अच्छी बल्लेबाजी की थी, जिसे ज्यादा अरसा नहीं बीता। उन्हें चोट भी लगी थी।

दलीप ट्रॉफी में एक राउंड बाकी है। क्या पता वह शतक लगा दें। उन्हें फॉर्म हासिल करने की जरूरत है। शॉर्ट बॉल के खिलाफ समस्याओं के कारण वह शायद ऑस्ट्रेलिया नहीं जाएंगे, घर पर उनके रनों को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है।