वनडे क्रिकेट : 53 साल में पहली बार, मार्नस लाबुशेन ने बनाया ये खास रिकॉर्ड
मार्नस लाबुशेन ने वनडे क्रिकेट में वो कमाल कर दिखाया जो 53 साल के इतिहास में आज तक कोई क्रिकेटर नहीं कर पाया। इंग्लैंड के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज में खेले गए पहले वनडे में लाबुशेन ने ना सिर्फ बल्ले से बल्कि बॉलिंग और फील्डिंग में कमाल दिखाया।

इंग्लिश टीम के खिलाफ उन्होंने 61 गेंदों पर 7 चौकों और 2 छक्कों से 77 रनों की पारी खेली। गेंदबाजी में उन्होंने बेन डकेट के अहम विकेट के साथ कुल तीन शिकार किए। उन्होंने फील्डिंग में भी तीन कैच पकड़े। लाबुशेन एक ही वनडे मैच में अर्धशतक, तीन विकेट हॉल और चार कैच लेने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए हैं।

इंग्लैंड ने बेन डकेट की 95 रनों की पारी के दम पर कंगारुओं के सामने जीत के लिए 316 रनों का लक्ष्य रखा था। इस स्कोर को मेहमानों ने 44 ओवर में 7 विकेट शेष रहते हासिल किया। ऑस्ट्रेलिया के लिए इस रन चेज में ट्रेविस हेड चमके जिन्होंने 154 रनों की नाबाद पारी खेली। हेड ने अपनी इस पारी के दौरान 20 चौके और 5 गगनचुंबी छक्के लगाए।
एक नजर इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया पहले वनडे के कुछ रिकॉर्ड्स पर
ऑस्ट्रेलिया की यह वनडे क्रिकेट में संयुक्त रूप से चौथी सबसे बड़ी सफल रन चेज है। इससे पहले 1998 में पाकिस्तान के खिलाफ लाहौर में टीम ने इसी टारगेट को चेज किया था।
359 बनाम भारत, मोहाली, 2019
334 बनाम इंग्लैंड, सिडनी, 2011
330 बनाम दक्षिण अफ्रीका, गक्बरहा, 2002
316 बनाम पाकिस्तान, लाहौर, 1998
316 बनाम इंग्लैंड, नॉटिंघम, 2024
ऑस्ट्रेलिया की यह वनडे क्रिकेट में लगातार 13वीं जीत है। इसी के साथ उन्होंने पाकिस्तान और साउथ अफ्रीका के 12-12 जीत के रिकॉर्ड को पछाड़ दिया है।
वनडे में लगातार सबसे ज्यादा जीत
21 : ऑस्ट्रेलिया (जनवरी 2003 – मई 2003)
13 : श्रीलंका (जून 2023 – सितंबर 2023)
13 : ऑस्ट्रेलिया (अक्टूबर 2023)
12 : दक्षिण अफ्रीका (फरवरी 2005 – अक्टूबर 2005)
12 : पाकिस्तान (नवंबर 2007 – जून 2008)
12 : दक्षिण अफ्रीका (सितंबर 2016 – फरवरी 2017)
इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे क्रिकेट में ट्रेविस हेड द्वारा बनाया गया यह किसी भी बल्लेबाज द्वारा दूसरा सर्वश्रेष्ठ स्कोर है। इस लिस्ट के टॉप पर शेन वॉटसन हैं।
161 : शेन वॉटसन, मेलबर्न, 2011
154 : ट्रैविस हेड, नॉटिंघम, 2024
152 : ट्रैविस हेड, मेलबर्न, 2022
145 : डीन जोन्स, ब्रिस्बेन, 1990
143 : शेन वॉटसन, साउथेम्प्टन, 2013
हेड ने अपनी 154 रनों की पारी के दौरान 20 चौके लगाए। जो किसी भी ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज द्वारा एक वनडे मुकाबले में लगाए गए सबसे ज्यादा चौके की लिस्ट में तीसरे नंबर पर है।
ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज द्वारा एक वनडे मैच में सबसे ज्यादा चौके
24 : डेविड वॉर्नर बनाम दक्षिण अफ्रीका, केप टाउन, 2016
21 : ग्लेन मैक्सवेल बनाम अफ़ग़ानिस्तान, वानखेड़े, 2023
20 : ट्रैविस हेड बनाम इंग्लैंड, नॉटिंघम, 2024