चेस ओलंपियाड : भारत की पुरुष व महिला टीम ने पहली बार जीता गोल्ड
शतरंज की दुनिया में रविवार (22 सितंबर) का दिन भारत के लिए उस समय यादगार बन गया जब चेस के इतिहास में भारत ने पहली बार ओलंपियाड का स्वर्ण पदक जीता। हंगरी में जारी चेस ओलंपियाड में भारत ने बेहद यादगार प्रदर्शन करते हुए सेक्शन (मेंस) और महिला कैटेगरी में एक साथ चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया है।

डी गुकेश, आर प्रग्नानंद, अर्जुन एरिगैसी समेत 5 खिलाडिय़ों वाली भारतीय मेंस टीम ने ओपन कैटेगरी का स्वर्ण पदक जीता, इसके बाद तानिया सचदेव, आर वैशाली, दिव्या देशमुख वाली महिला टीम ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए सोना जीतकर देश को बड़ा तोहफा दिया है। साथ ही भारत एक ही साथ दोनों गोल्ड जीतकर एक नया इतिहास रच दिया है।
टूर्नामेंट के शुरुआत में भारत पदक का प्रबल दावेदार माना जा रहा था। बता दें कि, इंटरनेशनल चेस फेडरेशन की ओर से आयोजित होने वाला ये चेस की दुनिया की सबसे बड़ी प्रतियोगिता मानी जाती है।
भारत ने 2022 में इसकी मेजबानी की थी और सेक्शन और महिला इवेंट में ब्रॉन्ज जीता था, 2014 में ब्रॉन्ज पर कब्जा किया था, इस बार भारत ने नया इतिहास बनाते हुए दोनों वर्गों में सोना जीता है।