Trending

“व्हाटएवर इट टेक्स” महिला टी-20 विश्व कप का थीम सांग, 3 अक्टूबर से टूर्नामेंट का आगाज़

3 अक्टूबर से यूएई में शुरू हो रहे महिला टी-20 वर्ल्ड कप से पहले आईसीसी ने इवेंट सॉन्ग “व्हाटएवर इट टेक्स” रिलीज कर दिया है।आईसीसी जनरल मैनेजर (मार्केटिंग और कम्यूनिकेशन) क्लेयर फरलोंग ने कहा, आईसीसी महिला टी-20 वर्ल्ड कप 2024 वर्ल्ड-क्लास प्लेयर्स के लिए निखरने का सबसे अच्छा स्टेज है।

@ICC

महिला क्रिकेट ग्लोबल स्टेज पर मजबूती से स्थापित है, और हमारा लक्ष्य ऑफिशियल इवेंट सॉन्ग के लॉन्च के साथ इसकी मान्यता को और बढ़ाना है। ये सॉन्ग आने विमेंस क्रिकेट की आने वाली जनरेशन को इंस्पायर करेगा।

महिला पॉप ग्रुप ने W.i.S.H ने इस गाने को गया है। सॉन्ग के म्यूजिक डायरेक्टर मिकी मैक्लेरी और कंपोजर पार्थ पारेख है। इसे बे म्यूजिक हाउस द्वारा प्रोड्यूस किया गया है। इस सॉन्ग को आईसीसी ने अपने यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया है।

W.i.S.H. गर्ल ग्रुप ने गाने के लॉन्च पर कहा, हमें यह बताते हुए बेहद गर्व हो रहा है कि एक ऑल-गर्ल्स ग्रुप के रूप में, हमने विमेंस टी-20 विश्व कप के लिए ऑफिशियल इवेंट गाना बनाया है।

क्रिकेट एक पावरफुल फोर्स है जो हमारे देश और दुनिया भर के लोगों को एकजुट करती है, और इस तरह के टूर्नामेंट में योगदान देना सम्मान की बात है। जेमिमा रोड्रिग्स और स्मृति मंधाना के बड़े फैन होने की वजह से हम चाहते हैं की इस सॉन्ग का हुक स्टेप करे।

गाने के बारे में बात करते हुए, म्यूजिक डायरेक्टर, मिकी मैक्लेरी ने कहा, हमने इस गाने में टी-20 क्रिकेट की वाइब और एनर्जी को कैप्चर किया है और मैं दुनिया भर के क्रिकेट फैंस द्वारा इसे सुनने का इंतजार नहीं कर सकता। इस सॉन्ग में जेमिमा रोड्रिग्स और स्मृति मंधाना के हुक स्टेप को मिल किया गया है, जो वो कई बार मैदान पर करती हुई नजर आईं हैं।

महिला टी-20 वर्ल्ड कप में 3 अक्टूबर को बांग्लादेश और स्कॉटलैंड के बीच शारजाह में ओपनिंग मैच होगा। इंडिया विमेंस टीम 4 अक्टूबर को न्यूजीलैंड के खिलाफ दुबई में अपना पहला मैच खेलेगी। टीम इसी मैदान पर 6 अक्टूबर को पाकिस्तान से भिड़ेगी। पाकिस्तान अपना पहला मैच 3 अक्टूबर को ही श्रीलंका से खेल लेगा।

यूएई में महिला टी-20 वर्ल्ड कप 3 से 20 अक्टूबर तक खेला जाना है। इस वर्ल्ड कप में 10 टीमें हिस्सा लेंगी। 18 दिनों में 23 मैच आयोजित किए जाएंगे।

भारत ग्रुप ए में 6 बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया के साथ है। इसके अलावा इस ग्रुप में पाकिस्तान, न्यूजीलैंड और क्वालिफायर से आई एक टीम है। मेजबान बांग्लादेश, इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका, वेस्टइंडीज और क्वालिफायर-2 टीम ग्रुप बी में है। इस ग्रुप के सभी मैच ढाका में खेले जाएंगे।

बांग्लादेश में राजनीतिक अस्थिरता के चलते महिला टी-20 वर्ल्ड कप बांग्लादेश से शिफ्ट कर दिया गया था। आईसीसी ने वर्ल्ड कप के यूएई में होने को लेकर जानकारी दी थी, हालांकि मेजबानी बांग्लादेश के ही पास है।

3 अक्टूबर शुरू होने जा रहे इस टूर्नामेंट के मुकाबले यूएई के दुबई इंटरनेशनल और शारजाह के मैदान पर होंगे। श्रीलंका और जिम्बाब्वे क्रिकेट बोर्ड ने भी टूर्नामेंट अपने यहां कराने में रुचि दिखाई थी, काउंसिल ने मुकाबले यूएई में कराने का फैसला लिया।