Trending

घुड़सवारी में फवाद मिर्जा ने स्वर्णिम सफलता से किया गौरवान्वित

पोलैंड के स्ट्रेजगोम में FEI CCI3*-S व्यक्तिगत स्पर्धा में एशियाई खेल के पदक विजेता और ग्रीष्मकालीन ओलंपिक में हिस्सा लेने वाले पहले भारतीय घुड़सवार फवाद मिर्जा ने घोड़े दजारा 4 के साथ 30.1  स्कोर के साथ शीर्ष स्थान पर आये।

FILE PHOTO: EFI

उन्होंने गोल्ड मेडल जीता है। टोक्यो ओलंपिक चैंपियन जर्मनी की जूलिया क्रेजवेस्की ने रजत पदक जीता। यह भारत के लिए गर्व का पल था, फवाद को भारतीय राष्ट्रगान की धुन के साथ पदक से सम्मानित किया गया।