Trending

जिंक सिटी उदयपुर 29 सितंबर को करेगा सबसे खूबसूरत मैराथन की मेजबानी

हिंदुस्तान जिंक द्वारा आयोजित होने वाली भारत की सबसे खूबसूरत वेदांता जिंक सिटी हाफ मैराथन, रविवार 29 सितंबर 2024 को उदयपुर फील्ड क्लब से शुरू होगी जिसमें हजारों प्रतिभागी दौडेगें।

नकद एवं अन्य पुरस्कार के साथ, यह मैराथन इस दौड में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को शीर्ष धावकों के साथ शांत फतेह सागर झील के चारों ओर एवं अरावली पर्वतमाला का अनुभव करने का अवसर प्रदान करेगी।

हिंदुस्तान जिंक द्वारा वेदांता जिंक सिटी हाफ मैराथन की 3 श्रेणियों में हजारों प्रतिभागी भाग लेंगे

वेदांता जिंक सिटी हाफ मैराथन में 5 किमी, 10 किमी और 21 किमी की तीन अलग-अलग श्रेणियां होंगी, फिनिशरर्स को शहर की सुंदरता का अनुभव करने करने के साथ साथ हिंदुस्तान जिंक द्वारा उत्पादित बेहतरीन जिंक से बने विशिष्ट पदक प्राप्त करने का मौका मिलेगा।

पदक के अनावरण प्रेस कॉन्फ्रेंस कार्यक्रम के दौरान हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड के सीईओ अरुण मिश्रा, एबीसीआर के संस्थापक डॉ. मनोज सोनी, फील्ड क्लब उदयपुर के सचिव उमेश मनवानी और हिंदुस्तान जिंक के अन्य गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में किया गया।

मैराथन में लाखो रुपये से अधिक का पुरस्कार पूल एवं सभी प्रतिभागियों को जिंक आधारित पदक मिलेगा

एसोसिएशन ऑफ इंटरनेशनल मैराथन (एआईएमएस) और डिस्टेंस रेस के आधिकारिक सदस्य के रूप में, वेदांता जिंक सिटी हाफ मैराथन को एआईएमएस प्रमाणन प्राप्त है, जो इसकी वैश्विक मान्यता को मजबूत करता है।

मैराथन की थीम, रन फाॅर जीरो हंगर, सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक है और कुपोषण मुक्त भारत के उद्धेश्य के साथ है।

उद्घाटन मैराथन में महाराष्ट्र पुलिस फोर्स वन के प्रमुख, आईपीएस, कृष्ण प्रकाश, रेस एंबेसडर के रूप में शामिल होंगे। वह आयरनमैन ट्रायथलॉन को पूरा करने और अल्ट्रामैन विश्व चैम्पियनशिप में ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करने वाले पहले भारतीय सिविल सेवा अधिकारी होने के लिए उल्लेखनीय हैं।

पदक लॉन्च पर, हिंदुस्तान जिंक के सीईओ और एक उत्साही मैराथनर अरुण मिश्रा ने कहा कि “वेदांता जिंक सिटी हाफ मैराथन ग्रामीण कुपोषण को मिटाने के मिशन का उद्धेश्य में सहयोग करने के लिए है। हमारा लक्ष्य सभी को एक स्वस्थ जीवन शैली अपनाने के लिए प्रोत्साहित करना है।

फील्ड क्लब उदयपुर के सचिव उमेश मनवानी ने, “मैराथन इस शहर की समृद्ध विरासत के आकर्षण को बढ़ाएगा। मैराथन के आयोजन स्थल के भागीदार के रूप में, हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता सभी धावकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना और उन्हें उत्कृष्ट अनुभव प्रदान करना है।

प्रतिभागियों के अनुभव को बढ़ाने के लिए, एनीबडी कैन रन द्वारा विशेष व्यवस्था की जाएगी, हाइड्रेशन स्टेशन मार्ग के साथ स्थित होंगे, जो आवश्यक जलपान प्रदान करेंगे एवं वेन्यू पार्टनर फील्ड क्लब उदयपुर होगा।

इसके अतिरिक्त, अनुभवी फिजियोथेरेपिस्ट और डॉक्टरों द्वारा संचालित चिकित्सा स्टेशन और आराम करने के स्थान मेडिकल पार्टनर गीताजंली हाॅस्पीटल द्वारा उपलब्ध होंगे।

वेदांता जिंक सिटी हाफ मैराथन तीन अलग-अलग श्रेणियां होंगी प्रतिभागी उदयपुर की विरासत से समृद्ध मार्ग महाराणा प्रताप स्मारक, सहेलियों की बाड़ी जैसे हरे-भरे बगीचे और प्रतिष्ठित नीमच माता मंदिर पहाड़ी जैसे प्रतिष्ठित स्थलों के बीच से गुजरेगी। वेदांता समूह की कंपनी हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी एकीकृत जस्ता उत्पादक और तीसरी सबसे बड़ी चांदी उत्पादक है। कंपनी 40 से अधिक देशों को आपूर्ति करती है और भारत में प्राथमिक जस्ता बाजार में इसकी हिस्सेदारी लगभग 75 प्रतिशत है।

हिंदुस्तान जिंक को एसएंडपी ग्लोबल कॉरपोरेट सस्टेनेबिलिटी असेसमेंट 2023 द्वारा धातु और खनन श्रेणी में विश्व की सबसे सस्टेनेगल कंपनी के रूप में मान्यता दी गई है, जो इसकी परिचालन उत्कृष्टता, नवाचार और अग्रणी ईएसजी प्रथाओं को दर्शाता है।

कंपनी ने इकोजेन एशिया का पहला कम कार्बन ग्रीन जिंक ब्रांड भी लॉन्च किया है। हिंदुस्तान जिंक एक प्रमाणित 2.41 गुना जल-पॉजिटिव कंपनी भी है और 2050 तक या उससे पहले नेट जीरो उत्सर्जन प्राप्त करने के लिए प्रतिबद्ध है।

धातु और खनन उद्योग में विश्व की अग्रणी कंपनी के रूप में, हिंदुस्तान जिंक एक सस्टनेबल भविष्य के लिए वैश्विक ऊर्जा परिवर्तन के लिए आवश्यक महत्वपूर्ण धातुएं उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

डॉ. मनोज सोनी द्वारा स्थापित एनीबडी कैन रन (एबीसीआर) एक ऐसा संगठन है जो विभिन्न खेल आयोजनों के माध्यम से स्वास्थ्य, फिटनेस और सामुदायिक भावना को बढ़ावा देने के लिए समर्पित है।

एबीसीआर न केवल वेदांता जिंक सिटी हाफ मैराथन जैसी मैराथन का आयोजन करता है, बल्कि इन आयोजनों का लाभ उठाकर विभिन्न सामाजिक उद्देश्यों का समर्थन भी करता है, जिससे फिटनेस सभी के लिए सुलभ और सार्थक बन सके।

हमारा मिशन समुदायों को ऐसी गतिविधियों में शामिल कर समाज हित और सामाजिक जिम्मेदारी की संस्कृति बनाना है जो एक स्वस्थ और अधिक सक्रिय जीवन शैली को प्रेरित करती हैं।