Trending

टीम इंडिया की प्रैक्टिस के बाद बारिश ने दी दस्तक

गुरुवार सुबह से छायी बदली के बीच में भारतीय टीम ने ग्रीनपार्क स्टेडियम में जमकर अभ्यास, उसके तुरंत बाद हल्की बारिश होने से बांग्लादेश का अभ्यास सत्र लेट हो गया।

साभार : गूगल

दोपहर 12 बजे शुरू हुई लगभग आधे घंटी की हल्की बारिश में ग्राउंड्स मैन ने पूरे मैदान को तुरंत कवर्स डालकर ढक किया। ग्रीन दिखने वाला मैदान थोड़ी देर में नीले रंग का हो गया। टीम इंडिया अभ्यास पूरा कर चुकी थी इसलिए किसी खिलाड़ी को परेशानी नहीं हुई, दोपहर 1.30 बजे अभ्यास को आयी बांग्लादेश टीम को जरूर इंतजार करना पड़ा।

आधे घंटे के बाद मौसम खुल गया तो ग्राउंड्समैन समेत यूपीसीए ने राहत की सांस ली। बताते चले कि, मौसम विभाग द्वारा 27 सितम्बर से एक अक्टूबर तक होने वाले टेस्ट में बारिश की प्रबल संभवनाएं जताई गयी हैं। इस मैच में पहले तीन दिन बारिश होने की उम्मीद है।