Trending

41वां शिवानी कप संडे स्पेशल ओपन चेस टूर्नामेंट 29 सितंबर को

लखनऊ। लखनऊ जिला चेस स्पोर्ट्स एसोसिएशन के तत्वावधान में शिवानी पब्लिक स्कूल द्वारा 41वां शिवानी कप संडे स्पेशल ओपन चेस टूर्नामेंट का आयोजन 29 सितंबर 2024 को मानसरोवर योजना शहीद पथ स्थित शिवानी पब्लिक स्कूल के परिसर में होगा।

लखनऊ जिला चेस स्पोर्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष सुधीर दुबे ने टूर्नामेंट के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि टूर्नामेंट ओपन व अंडर-15 अनरेटेड श्रेणी में आयोजित होगा।

साभार : गूगल

इसके अतिरिक्त अंडर-13, अंडर-11, अंडर-9, अंडर-7, सर्वश्रेष्ठ वेटरन (60 वर्ष से अधिक) आयु वर्ग एवं सर्वश्रेष्ठ महिला (18 वर्ष से अधिक) वर्ग में भी पुरस्कार वितरित होंगे। टूर्नामेंट में 41 हजार रुपए की ईनामी राशि दांव पर होगी। टूर्नामेंट में भाग लेने के इच्छुक प्रतिभागी अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नः 9559999158 पर सम्पर्क कर सकते है।