Trending

कानपुर टेस्ट : भारत टॉस जीतकर पहले करेगा गेंदबाजी

भारतीय टीम ने कानपुर में शुरू हुए सीरीज के दूसरे टेस्ट में बांग्लादेश टीम के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। हालांकि, मैदान गीला होने के चलते मैच शुरू होने में देरी हुई। टॉस भी निर्धारित समय से करीब 1 घंटे की देरी हुआ।

साभार : गूगल

टॉस भारतीय समयानुसार सुबह 9 बजे होना था, मैदान गीला होने के कारण यह 10 बजे किया गया। कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में पारंपरिक काली मिट्टी से बनी पिच पर स्पिनरों को काफी मदद मिलती है। खेल के आगे बढ़ने के साथ यह नीची और धीमी होती जाती है।

स्टेडियम के क्यूरेटर ने शिव कुमार ने एक समाचार एजेंसी से कहा, “कानपुर में हर किसी के लिए कुछ न कुछ होगा। पहले 2 सत्रों में यहां उछाल मिलेगा और पहले 2 दिन बल्लेबाजी के लिए यह काफी अच्छा रहेगा। आखिरी 3 दिनों में स्पिनरों की भूमिका अहम होगी।

भारत और बांग्लादेश के बीच पहला टेस्ट साल 2000 में खेला गया था। अब तक दोनों टीमों के बीच 14 मुकाबले खेले गए हैं। इस दौरान 12 मैच टीम इंडिया ने अपने नाम किए हैं। 2 मुकाबले ड्रॉ रहे हैं। बांग्लादेश की टीम 1 भी मुकाबला अपने नाम नहीं कर पाई है। दोनों टीमों के बीच आखिरी 5 टेस्ट में सभी मुकाबले भारतीय टीम ने अपने नाम किए हैं। एक मैच ड्रॉ भी नहीं हुआ है।

भारतीय प्लेइंग इलेवन: यशस्वी जयसवाल, रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), केएल राहुल, रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, आकाश दीप, जसप्रित बुमराह, मोहम्मद सिराज

बांग्लादेश प्लेइंग इलेवन: शादमान इस्लाम, जाकिर हसन, नजमुल हुसैन शांतो (कप्तान), मोमिनुल हक, मुश्फिकुर रहीम, शाकिब अल हसन, लिट्टन दास (विकेटकीपर), मेहदी हसन मिराज, तैजुल इस्लाम, हसन महमूद, खालिद अहमद