Trending

बोले रोहित शर्मा, इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का नहीं है इरादा

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट ले चुके हैं। ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि क्या वे इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट लेने वाले हैं? इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि वह इस बारे में नहीं सोच रहे हैं।

साभार : गूगल

उन्होंने बताया है कि टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से उन्होंने इसलिए रिटायरमेंट लिया है, क्योंकि टी20 विश्व कप जीतना उनके करियर के लिए इस फॉर्मेट में अच्छा समय था।

उन्होंने कहा, “नहीं, नहीं, मैं इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट के बारे में नहीं सोच रहा हूं और टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायर होने का एकमात्र कारण यह है कि मैंने अपना समय ले लिया है, मुझे इस प्रारूप में खेलने में मजा आया, मैंने 2024 टी20 विश्व कप जीता, मेरे लिए टी20 से आगे बढ़ने का यह सबसे अच्छा समय था, क्योंकि कई अच्छे खिलाड़ी हैं जो भारत के लिए अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं।

रोहित शर्मा, विराट कोहली और रविंद्र जडेजा ने एक ही साथ टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहा था। 29 जून को विराट ने टी20 विश्व कप जीतने के बाद पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन सेरेमनी में अपने रिटायरमेंट की घोषणा की थी, रोहित ने कुछ देर के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपने संन्यास का ऐलान किया था।

रविंद्र ने अगले दिन सोशल मीडिया पर टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से दूरी बनाने की घोषणा की थी। रोहित की बात करें तो वे फरवरी-मार्च में आयोजित होने वाली आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में कप्तानी करने वाले हैं, आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में कप्तानी करेंगे।

इन्हीं दो टूर्नामेंटों के नतीजों पर उनका भविष्य लटका हुआ है, क्योंकि 2026 के टी20 विश्व कप में वे खेलेंगे नहीं और 2027 में वनडे वर्ल्ड कप है तो शायद उस पर उनकी नजरें हो सकती हैं।  ये समय बताएगा कि उनकी फिटनेस उस समय तक कैसी होगी।