Trending

पांचवां वनडे : इंग्लैंड के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया ने 3-2 से जीती सीरीज

ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड के बीच हो रही पांच मैचों की वनडे सीरीज में कंगारुओं ने कब्जा जमाया है. सीरीज के आखिरी मैच में ऑस्ट्रेलिया ने बारिश से प्रभावित मैच में जीत दर्ज की।

इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 310 रन बनाया। जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने मात्र 20.4 ओवर में 165 रन बना लिए थे तभी बारिश ने खेल रोक दिया।

@ECB/Getty Images

ऑस्ट्रेलिया जब बल्लेबाजी करने के लिए उतरी तो ऐसा लग रहा था कि वह 310 के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए आसानी से ट्रैक पर है। 21वें ओवर में बारिश आने के बाद फिर से मैच को शुरू नहीं किया जा सका। ऑस्ट्रेलिया ने डीएलएस पद्धति से 49 रनों से जीत हासिल की, जिसके तहत बाधित मैचों के लिए टारगेट में बदलाव हुआ।

हैरी ब्रूक ने 52 गेंदों में 7 छक्कों से 72 रन की पारी खेली। इस पारी के दौरान उन्होंने सात छक्कों में से जम्पा पर 6 छक्के लगाए। उन्होंने जम्पा के खिलाफ सिर्फ 13 गेंदों में 6 छक्के और एक चौका लगाया। ब्रूक ने 6 छक्कों में से 3 एक ओवर में लगाए। जिसने इंग्लिश टीम के स्कोर को बड़ा करने में मदद की।

बेन डकेट ने 91 गेंदों में 107 रन बनाए। इन पारियों से इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 49.2 ओवर में 309 रन बनाए।
ऑस्ट्रेलिया से ट्रेविस हेड ने 31 रन बनाए, मैथ्यू शॉर्ट ने 30 गेंदों में 58 रन बनाए और ऑस्ट्रेलिया को रन रेट से आगे बढ़ाया। ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ 36 रन बनाकर नाबाद रहे और जोश इंगलिस 28 रन बनाकर नाबाद रहे।