इंटरनेशनल मास्टर्स लीग में खेलते दिखेंगे सचिन तेंदुलकर
क्रिकेट के मैदान पर महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर दिखाई देने वाले है। सचिन इस साल तीन आयोजन स्थलों पर होने वाली पहली इंटरनेशनल मास्टर्स लीग में भाग लेंगे।

इस टी20 प्रतियोगिता में छह टीम खेलेगी। आईएमएल में भारत, ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका, वेस्टइंडीज, इंग्लैंड और श्रीलंका के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे और इसके मैच मुंबई, लखनऊ और रायपुर में खेले जाएंगे।
पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर इस लीग के आयुक्त की भूमिका में होंगे। एक विज्ञप्ति में बोला गया है कि तेंदुलकर और गावस्कर पीएमजी स्पोर्ट्स और खेल विपणन कंपनी स्पोर्टफाइव के साथ मिलकर भारत में लीग का आयोजन करने के लिए एक और कंपनी स्थापित करेंगे। किसी एक फ्रेंचाइजी टीम के स्वामित्व के माध्यम से लीग में भाग लेने में रुचि रखने वाले पक्षों को आमंत्रित किया गया था।
उन्होंने कहा, ‘‘पिछले दशक में टी20 क्रिकेट ने तेजी से लोकप्रियता हासिल की है और इस खेल में नए प्रशंसकों को आकर्षित किया है। अब सभी उम्र के प्रशंसकों में नए प्रारूपों में पुरानी जंग को फिर से देखने की तीव्र इच्छा है।