लवलेश मिश्रा 40 वर्ष की सेवा के बाद बेदाग सेवानिवृत्त

लखनऊ। राजधानी के महानगर स्थित 35वीं वाहिनी पीएसी में एएसआई पद पर तैनात स्पोर्ट्स मीडिया इंचार्ज लवलेश कुमार मिश्रा अपने करिअर की करीब 40 साल की सरकारी सेवा के बाद सोमवार को बेदाग रहते हुए सेवानिवृत्त हो गये।

35वीं वाहिनी महानगर में स्पोर्ट्स मीडिया इंचार्ज रहे एएसआई लवलेश

लवलेश चन्द्र मिश्रा के सेवानिवृति पर 35वीं वाहिनी के सभागार में विदाई समारोह का आयोजन कर उन्हें भावभीनी विदाई दी। इस अवसर मुख्य रूप से वाहिनी के कमांडेंट अतुल शर्मा ने लवलेश चन्द्र मिश्रा को बुके सहित कई उपहार देकर सम्मानित किया। विदाई समरोह को संबोधित करते हुए कमांडेंट अतुल शर्मा ने कहा कि सरकारी सेवा से सेवामुक्त एक स्वत प्रक्रिया होती है।

कमांडेंट अतुल शर्मा ने प्रशस्ति पत्र व तोहफे देकर किया विदा

सभी को एक दिन सेवामुक्त होना है। लेकिन सेवानिवृति का वो क्षण तब सुखद होता है, जब बेदाग सेवा निवृति होने का अवसर प्राप्त हो। उन्होंने कहा कि लवलेया मिश्रा ने कभी भी तनाव से काम नहीं किया। हर विकट परिस्थिति का सामना करते हुए काम को निरंतर करते गए और उन्हें सफलता भी मिलती गई।

विदाई समारोह के मौके पर एडीशनल एसपी, रणजीत सिंह, आरआई 35वीं वाहिनी दिलीप द्विवेदी, टीआई अजीत मिश्रा, सतोष सिंह और सुभाष मिश्रा के अलावा इंस्पेक्टर सुरेन्द्र सिंह सहित विभाग के तमाम लोग मौजूद रहे। जिन्होंने नम आंखों से लवलेश चन्द्र मिश्रा को विदाई दी।

गौरतलब है कि लवलेश मिश्रा 35वीं वाहिनी में रहते हुए स्पोर्ट्स मीडिया इंचार्ज की ड्यूटी बाखूबी निभाई। उन्होंने वाहिनी के हर खेल आयोजन में मीडिया को रिजल्ट समय पर उपलब्ध कराने में भी वाहवाही लूटी। लवलेश मिश्रा की नियुक्ति एक अक्टूबर 1985 को आरक्षी के पद पर बाराबंकी के जहांगीराबाद में हुई।

इसके बाद आईजी आफिस में पूर्व में रहे आईजी शैलजा कांत मिश्रा के पास 10 साल की सेवा के दौरान एएसआई हो गये। इसके बाद उन्हें वर्ष 2008 में लखनऊ महानगर की 35वीं वाहिनी पीएसी भेज दिया गया।

यहां उन्होंने 16 साल के सेवाएं स्पोर्ट्स मीडिया इंजार्च के रूप में देकर स्पोर्ट्स मीडिया जगत और अपने विभाग में भी पहचान बनायी। उनकी विदाई पर सभी की आंखें नम थी। वहीं लवलेश कुमार भी नम आंखों से मुस्कुराते रहे और विदाई के साथ अपनी पत्नी और बेटे के साथ अपने आवास रवाना हो गये।