विश्व कप क्वालीफायर के लिए अर्जेंटीना टीम में लौटे लियोनल मेस्सी
स्टार फुटबॉल खिलाड़ी लियोनल मेस्सी की वेनेजुएला और बोलीविया के खिलाफ होने वाले दक्षिण अमेरिकी विश्व कप क्वालीफाइंग मैचों के लिए अर्जेंटीना की राष्ट्रीय टीम में वापसी हुई है। मेस्सी टखने की चोट के चलते हाल ही में हुए मुकाबलों से बाहर रहे थे।

अर्जेंटीना कोच लियोनल स्कालोनी ने 10 अक्टूबर को वेनेजुएला और उसके पांच दिन बाद ब्यूनस आयर्स में बोलीविया से होने वाले मैचों के लिए बुधवार को टीम का ऐलान किया। कोलंबिया के खिलाफ कोपा अमेरिका फाइनल में चोटिल होने के बाद मेस्सी पिछले दो दौर के मुकाबले नहीं खेल पाए थे।
अर्जेंटीना 18 अंकों के साथ दक्षिण अमेरिकी क्वालीफाइंग में सबसे आगे है। उसके बाद कोलंबिया के 16 और उरुग्वे के 15 अंक हैं। यहां से शीर्ष छह टीमें 2026 फीफा विश्व कप के लिए क्वालीफाई करेंगी जबकि सातवें स्थान पर रहने वाली टीम एक स्थान के लिए अंतरराष्ट्रीय प्लेऑफ खेलेगी।
अर्जेंटीना टीम:
गोलकीपर: वाल्टर बेनिटेज, गेरोनिमो रूली, जुआन मुसो, डिफेंडर: गोंजालो मोंटिएल, नाहुएल मोलिना, क्रिस्टियन रोमेरो, जर्मन पेजेला, मार्कोस एक्यूना, लियोनार्डो बालेरडी, निकोलस ओटामेंडी, लिसांड्रो मार्टिनेज, निकोलस टैग्लियाफिको, मिडफील्डर: लिएंड्रो पेरेडेस, एलेक्सिस मैक एलिस्टर, एंजो फर्नांडीज, जियोवानी लो सेल्सो, निकोलस पैज, एक्सेक्विएल पेलासियोस, रोड्रिगो डि पॉल, वैलेंटिन कार्बोनी, स्ट्राइकर: थियागो अल्माडा, लियोनल मेस्सी, निकोलस गोंजालेज, एलेजांद्रो गर्नाचो, जूलियन अल्वारेज, पाउलो डायबाला, लोटारो मार्टिनेज।