Trending
पंकज आडवाणी सिंगापुर ओपन के चैंपियन
प्रतिष्ठित सोंगही सिंगापुर ओपन में दिग्गज भारतीय क्यू खिलाड़ी पंकज आडवाणी ने रविवार को स्थानीय दावेदार जेडेन ओंग को 5-1 से हराकर खिताब जीता।

ओंग ने अच्छी शुरुआत की थी, आडवाणी ने शुरुआती दोनों फ्रेम पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए जीते और 2-0 की बढ़त बनाई। ओंग ने तीसरा फ्रेम जीता, आडवाणी ने अगले दोनों फ्रेम जीतकर मुकाबला जीत लिया।
आडवाणी ने फाइनल तक के अपने सफर के दौरान क्वार्टर फाइनल में पूर्व आईबीएसएफ विश्व स्नूकर चैंपियन थाईलैंड के देचावत पूमजाएंग को 4-3 से हराया था।