Trending

अनूप के खेल से एमएमबी सीतापुर सेमीफाइनल में

लखनऊ। वाल्मीकि विकास सेवा संस्थान के तत्वावधान में डीपी फाउंडेशन द्वारा आयोजित 23वां आदिकवि महर्षि वाल्मीकि टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट के पहले क्वार्टर फाइनल में एमएमबी सीतापुर ने मैन ऑफ द मैच अनूप के आलराउंड खेल से रायल स्पोर्टिंग बहराईच को 6 विकेट से हराया।

23वां आदिकवि महर्षि वाल्मीकि टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट

चौक स्टेडियम पर खेले गए मुकाबले में रायल स्पोर्टिंग बहराईच ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवर में सभी विकेट गंवाकर 80 रन बनाए। विकास ने 23 व उद्देश्य ने 12 रन जोड़े। एमएमबी सीतापुर से आकाश को चार व अनूप को तीन विकेट की सफलता मिली।

साभार : गूगल

जवाब में एमएमबी सीतापुर ने सात ओवर में 4 विकेट पर 82 रन बनाकर मैच जीत लिया। अनूप ने 27 व ऋषभ ने 6 रन बनाकर जीत दिलाई। बेस्ट कैच का पुरस्कार रायल स्पोर्टिंग बहराईच के रितिक को मिला।

मैन ऑफ द मैच एमएमबी सीतापुर के अनूप को वाल्मीकि विकास संस्थान के अध्यक्ष नरेश वाल्मीकि, आयोजन समिति के संरक्षक कमल वाल्मीकि, चौधरी वीर सिंह, दिलीप घावरी व रमेश चौधरी, सह संयोजक प्रवीण घावरी, मनीष चौधरी, अध्यक्ष वाल्मीकि अंकित घावरी व महामंत्री आशीष घावरी सहित विजय चौधरी ने पुरस्कार प्रदान किया।