Trending

दूसरे टी-20 के लिए दिल्ली में भारतीय टीम

भारत बनाम बांग्लादेश तीन मैचों की सीरीज का दूसरा टी20 मैच दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में 9 अक्टूबर को खेला जाना है। सीरीज का पहला मैच ग्वालियर में खेला गया था, जहां टीम इंडिया ने सात विकेट से जीतकर सीरीज में 1-0 से बढ़त बनाई थी।

साभार : गूगल

टीम इंडिया जब दिल्ली पहुंची, तो टीम होटल में उनके स्वागत का अंदाज खास रहा। दिल्ली में ढोल के साथ भारतीय टीम का स्वागत हुआ और जैसे-जैसे खिलाड़ी टीम बस से बाहर निकल रहे थे, ढोल की बीट पर ही उनका वेलकम हो रहा था।

भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव के लिए कहा गया इंडिया की शान… इसके बाद सूर्या ने ढोल की बीट पर भांगड़ा भी किया। इसका वीडियो बीसीसीआई ने शेयर किया है।

ग्वालियर को बाय-बाय करने के साथ ही इसमें दिल्ली होटल तक पहुंचने के कुछ मजेदार पल कैद हैं। टीम इंडिया ने पहले मैच में बांग्लादेश की बैंड बजा दी थी अब फैंस को उम्मीद है कि भारतीय टीम दिल्ली में सीरीज में अजेय बढ़त बना ले।

बांग्लादेश कप्तान नजमुल शंटो ने टेस्ट सीरीज के बाद कहा था कि टी20 सीरीज में उनकी टीम आक्रामक होकर खेलेगी, जिसके बाद पहले टी20 में बांग्लादेश 127 रनों पर ही ऑलआउट हो गई थी और भारत ने मैच 12वें ओवर से पहले ही जीत लिया था।

बांग्लादेश के कप्तान ने पहले टी20 के बाद अपने बैटर्स को कड़ा संदेश देते हुए कहा था कि पावरप्ले में तेजी से बैटिंग करना बहुत जरूरी है। वहीं टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने अपने साथी खिलाड़ियों की जमकर तारीफ की थी।

बांग्लादेश इससे पहले दो मैचों की टेस्ट सीरीज में 0-2 से क्लीन स्वीप झेल चुकी है। भारतीय टीम को सीरीज का तीसरा टी20 हैदराबाद में 12 अक्टूबर को खेला जाएगा।