Trending

अब न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलेगा भारत

बांग्लादेश को टेस्ट और टी20 सीरीज में 5-0 से हारने के बाद भारतीय टीम न्यूजीलैंड की मेजबानी के लिए तैयार है। भारत बनाम न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज का आगाज 16 अक्टूबर से होने जा रहा है।

साभार : गूगल

न्यूजीलैंड तीन मैच की सीरीज के लिए भारत दौरे पर आ रही है। यह सीरीज वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा है। भारत डब्ल्यूटीसी पॉइंट्स टेबल में पहले तो न्यूजीलैंड 6ठे पायदान पर है।

टीम इंडिया की नजरें न्यूजीलैंड को बड़े अंतर से हराकर डब्ल्यूटीसी फाइनल की अपनी उम्मीदों को और पुख्ता करने पर होगी। भारत और न्यूजीलैंड ने इस सीरीज के लिए अपने-अपने स्क्वॉड का ऐलान कर दिया है। मैच सुबह साढ़े 9 बजे शुरू होंगे।

भारत : रोहित शर्मा (कप्तान), जसप्रीत बुमराह (उप-कप्तान), यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल, सरफराज खान, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जड़ेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, आकाश दीप

रिजर्व खिलाड़ी : हर्षित राणा, नितीश कुमार रेड्डी, मयंक यादव और प्रसिद्ध कृष्णा

न्यूजीलैंड : टॉम लैथम (कप्तान), टॉम ब्लंडेल (विकेटकीपर), माइकल ब्रेसवेल (केवल पहला टेस्ट), मार्क चैपमैन, डेवोन कॉनवे, मैट हेनरी, डेरिल मिचेल, विल ओ’रुरके, एजाज पटेल, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रविंद्र, मिचेल सेंटनर, बेन सियर्स, ईश सोढ़ी (दूसरे और तीसरे टेस्ट के लिए), टिम साउथी, केन विलियमसन (पहले मैच के लिए उपलब्ध नहीं) और विल यंग

इंडिया बनाम न्यूजीलैंड शेड्यूल

पहला टेस्ट : 16 से 20 अक्टूबर  

दूसरा टेस्ट : 24 से 28 अक्टूबर 

तीसरा टेस्ट : 1 से 5 नवंबर