महिला टी-20 विश्व कप : हार से मुश्किल हुई भारत की डगर, ऑस्ट्रेलिया ने 9 रन से जीता मुकाबला
महिला टी-20 विश्व कप के 18वें मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया महिला टीम ने भारतीय महिला टीम को 9 रन से हराया। भारत का सेमीफाइनल में पहुंचना मुश्किल लग रहा है।

ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट पर 151 रन बनाया था। जवाब में भारत 20 ओवर में 9 विकेट 142 रन ही बना पाईं। अब हरमनप्रीत कौर की टीम चाहेगी कि पाकिस्तान महिला टीम, न्यूजीलैंड महिला टीम को आखिरी लीग मुकाबले में हरा दे।
पाकिस्तान न्यूजीलैंड को हरा नहीं पाती है तो कम से कम मार्जिन से हारें। ऐसे में नेट रन रेट के हिसाब से भारत के पास सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीद रहेगी। बता दें कि भारतीय टीम को अपने पहले मुकाबले में ही न्यूजीलैंड के खिलाफ हार मिली थी।
ऑस्ट्रेलिया महिला ने मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी थी। एक समय उनके 2 बल्लेबाज 17 रन पर पवेलियन लौट गए थे। ग्रेस हैरिस (40), एलिस पेरी (32) और ताहलिया मैकग्रा (32) की पारियों से टीम 151 रन बनाने में सफल रहीं। भारत के लिए रेणुका सिंह और दीप्ति शर्मा ने 2-2 विकेट झटके।
जवाब में कप्तान हरमनप्रीत (54) ने अकेले संघर्ष किया, अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाईं। पूजा वस्त्राकर ने 3 ओवर में 22 रन देकर 1 विकेट लिए। इसी के साथ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उन्होंने अपने 100 विकेट पूरे कर लिए हैं।
टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में इस खिलाड़ी ने 72 मुकाबले खेले हैं। इसकी 66 पारियों में 21.41 की औसत से 58 विकेट लेने में सफल रही हैं। उनके नाम दो 4 विकेट हॉल है। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 4/13 का रहा है। टेस्ट में इस खिलाड़ी के नाम 15 और वनडे में 27 विकेट है।
भारतीय गेंदबाजों का प्रदर्शन मैच में अच्छा रहा। रेणुका ने 4 ओवर गेंदबाजी की और 24 रन खर्च करते हुए 6 की इकॉनमी रेट से 2 विकेट लिए। श्रेयंका पाटिल के खाते में 1 विकेट आया। दीप्ति ने 4 ओवर में 28 रन खर्च कर 2 बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा। राधा यादव ने 2 ओवर में 14 रन दिए और 1 विकेट अपने नाम किया। वस्त्राकर ने 3 ओवर में 22 रन खर्च किए।